
कल होने वाले iPhone 13 के लॉन्च से पहले iPhone 12 सीरीज पर भारी डिस्काउंट
AajTak
कल Apple के बड़े इवेंट में iPhone 13 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले Apple iPhone 12 पर काफी ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है.
Apple का बड़ा इवेंट कल है. इसमें iPhone 13 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा. इससे पहले Apple iPhone 12 पर काफी ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है. Apple iPhone 12 को भारत में 79,900 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. ये कीमत इसके बेस वेरिएंट के लिए रखी गई थी. इसके बेस वेरिएंट में 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. iPhone 12 के दूसरे दो मॉडल्स 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ आते हैं. इसकी कीमत क्रमश: 84,900 रुपये और 94,900 रुपये है. Apple कल नए iPhone सीरीज को लॉन्च करने वाला है. इस सीरीज में iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को लॉन्च किया जा सकता है. इससे पहले iPhone 12 के मॉडल्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











