कल से फेस्टिव सीजन शुरु, मार्केट में आएंगी ये नई गाड़ियां!
AajTak
नवरात्रि (Navratri) के साथ ही हमारे देश में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाता है. इस मौके पर लोग नए घर, गाड़ियां खरीदना पसंद करते हैं, तो कंपनियां भी बाजार में खरीदारी के माहौल को भुनाने के लिए कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करती हैं. जानें इस बार देश के फेस्टिव सीजन में कौन सी गाड़ियां दस्तक देने जा रही हैं.

शुरुआत करते हैं लक्जरी गाड़ी से, Lexus Car कंपनी ने अपनी लक्जरी सेडान Lexus ES को हाल में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था. अब कंपनी गुरुवार को अपनी इस लक्जरी कार को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट किया हैकि ये एक हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की कार होगी. नए मॉडल का प्राइस अभी रिवील नहीं किया गया है, लेकिन इसके मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम प्राइस इंडिया में 56.62 लाख रुपये से शुरू होती है.
Mercedes Benz अब इंडियन मार्केट में अपनी लक्जरी सेडान S-Class का पूरी तरह से भारत में बना (Made In India) मॉडल लॉन्च करेगी. अभी तक कंपनी इसके कुछ हिस्से विदेशों में तैयार कराती थी और यहां असेंबल करती थी. इस मेड इन इंडिया मर्सडीज के भारतीय बाजार में 7 अक्टूबर को हो दस्तक देने की उम्मीद है. इसकी प्राइस 2.17 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.