
'कल सभी नेताओं के साथ BJP मुख्यालय जाऊंगा, जिसे अरेस्ट करना है...', विभव की गिरफ्तारी के बाद बोले CM केजरीवाल
AajTak
स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा, 'कल मैं 12 बजे अपने सभी नेताओं के साथ बीजेपी के मुख्यालय आ रहा हूं. आपको जिसको गिरफ्तार करना हो कर लीजिए.'
स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा, 'कल मैं 12 बजे अपने सभी नेताओं के साथ बीजेपी के मुख्यालय आ रहा हूं. आपको जिसको गिरफ्तार करना हो कर लीजिए.'
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आप देख रहे हैं कि किस तरह ये लोग आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गए हैं. एक के बाद एक ये हमारे नेताओं को जेल में डालते जा रहे हैं. इन्होंने मुझे जेल में डाल दिया, मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया, सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया, संजय सिंह को जेल में डाल दिया, आज मेरे पीए को जेल में डाल दिया, अब ये कह रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी जेल में डालेंगे जो अभी-अभी लंदन से लौटे हैं, थोड़े दिनों में कह रहे हैं कि सौरभ भारद्वाज को भी जेल में डालेंगे, आतिशी को भी जेल में डालेंगे.'

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










