
कल लॉन्च होगा OnePlus 15, मिलेगा सबसे पावरफुल प्रोसेसर और 7,300mAh की बैटरी
AajTak
OnePlus 15 कल लॉन्च होने जा रहा है, जिसके अंदर क्वालकॉम का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट मिलेगा. इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा. इसमें 7,300mAh की बैटरी के साथ 120W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
OnePlus अब अपना सबसे पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. इसका नाम OnePlus 15 होगा. इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट और पावरफुल मोबाइल चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा. इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा
OnePlus 15 कल यानी सोमवार को चीन में लॉन्च होगा, उसके बाद इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने भारत के ऑफिशियल पोर्टल पर इसका टीजर आउट कर दिया है. इसमें 8.5mm की थिकनेस मिल सकती है.
OnePlus 15 में मिलेगी इतनी बड़ी बैटरी
OnePlus 15 बीते साल लॉन्च किए गए OnePlus 13 का अपग्रेड मॉडल है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी ने OnePlus 14 को लॉन्च नहीं किया है. OnePlus 15 में 7,300mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा. साथ ही इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है.
OnePlus 15 में मिलेगा खास डिजाइन
OnePlus 15 को लेकर कंपनी ने टीजर जारी किया है, जिससे इससे डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है. देखने में यह हैंडसेट OnePlus 13s के जैसा ही लगेगा. बैक पैनल पर Squoval Camera Island का यूज किया है और वनप्लस की ब्रांडिंग भी है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












