कल्याण सिंह: UP का वो CM जिनके नाम से थर्राते थे नकलची छात्र, कभी टीचर से बने थे नेता, जानें पूरा सफर
AajTak
उत्तर प्रदेश में अब तक कई मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन कल्याण सिंह उनमें से एक ऐसे नाम थे जिन्हें उस दौर के छात्र कभी नहीं भूल सकते. शनिवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई हॉस्पिटल में उनका 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. यूपी में नकल अध्यादेश लाने वाले इस पूर्व सीएम के बारे में जानिए ये खास बातें.
उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेताओं में से एक कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई हॉस्पिटल में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे बीते डेढ़ महीने से इसी अस्पताल में भर्ती थे. कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के 2 बार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. कल्याण सिंह का नाम हमेशा पढ़ाई-लिखाई को लेकर सख्त और अनुशासित मुख्यमंत्री के तौर पर याद रखा जाएगा. कभी खुद टीचर रहे कल्याण सिंह पारदर्शी परीक्षा प्रणाली पर यकीन रखते थे, इसी कारण वो यूपी में मुख्यमंत्री रहते हुए नकल अध्यादेश लेकर आए. उनके इस अध्यादेश के दौरान एग्जाम में सख्ती का अलग ही आलम था. नकल करने वालों को सीधे जेल होती थी जिससे आम छात्र भी कांप जाते थे. आइए जानें 89 साल के जीवन में कल्याण सिंह के नाम कितनी उपलब्धियां और कितने विवाद आए. जानें उनका पूरा सफर.... कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तरप्रदेश के अतरौली में हुआ था. उनके पिता का नाम तेजपाल सिंह लोधी और मां का नाम सीता देवी था. धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ से उन्होंने बीए एलएलबी की पढ़ाई की. उन्हें कबड्डी देखने और संगीत सुनने का बहुत शौक था. उनके दो बच्चे बेटा राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया और बेटी प्रभा देवी हैं. उनका बेटा भी राजनीति में है. वो एटा से बीजेपी सांसद है. कल्याण सिंह के शुरुआती जीवन के बारे में बात करे तो राजनीति में आने से पहले वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्णकालिक स्वयंसेवक थे. फिर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद, कल्याण सिंह ने टीचिंग का करियर शुरू किया था.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











