
कल्याण, कीर्ति और 'इंटरनेशनल लेडी'... आपस में क्यों भिड़ गए TMC के 2 सांसद, सीएम ममता नाराज
AajTak
ये मामला तब सामने आया जब बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बड़ा खुलासा किया. मालवीय ने अपने पोस्ट में तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों कल्याण बनर्जी और कीर्ति आज़ाद के बीच तीखी नोंकझोंक का दावा किया. अमित मालवीय के मुताबिक 4 अप्रैल को चुनाव आयोग के मुख्यालय पर इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.
तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी घमासान खुलकर सामने आया है. कल्याण बनर्जी का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो उस वक्त का है, जब तृणमूल सांसदों का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के दफ्तर गया था. इस दौरान कल्याण बनर्जी अपनी ही पार्टी की एक सांसद पर बुरी तरह भड़के हुए थे. अब ये पूरा मामला ममता बनर्जी के लिए सिरदर्द बन गया है. टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी इस सार्वजनिक विवाद से बेहद नाराज हैं. उन्होंने सांसदों को शांत रहने और स्थिति को और बिगाड़ने से बचने के लिए कहा है.
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं. दावा है कि ये ग्रुप टीएमसी सांसदों का है और इसमें कल्याण बनर्जी किसी इंटरनेशनल लेडी का जिक्र करते हुए कीर्ति आजाद पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं.
दरअसल, पूरा मामला कल्याण बनर्जी से जुड़ा है, जो टीएमसी के एक वरिष्ठ सांसद हैं. वो श्रीरामपुर से लोकसभा के लिए चुने गए हैं और पार्टी के मुख्य सचेतक भी हैं. ये मामला तब सामने आया जब बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बड़ा खुलासा किया. मालवीय ने अपने पोस्ट में तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों कल्याण बनर्जी और कीर्ति आज़ाद के बीच तीखी नोंकझोंक का दावा किया. अमित मालवीय के मुताबिक 4 अप्रैल को चुनाव आयोग के मुख्यालय पर इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.
अमित मालवीय ने एक्स पर किया ये दावा
अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा कि टीएमसी ने अपने सांसदों को संसद भवन में इकट्ठा होकर ज्ञापन पर साइन करने का निर्देश दिया था. वहां से उन्हें चुनाव आयोग जाना था लेकिन जिस सांसद के पास ज्ञापन था, वो संसद भवन नहीं गए और सीधे चुनाव आयोग के ऑफिस चले गए. मालवीय का दावा है कि इस बात से दूसरे सांसद नाराज़ हो गए. इसी वजह से दोनों के बीच ज़ोर-ज़ोर से बहस हुई. बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा.
मालवीय के मुताबिक ये मामला ममता बनर्जी तक पहुंचा तो उन्होंने दोनों सांसदों को शांत रहने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में तीखी नोकझोंक हुई. मालवीय ने कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं. ये स्क्रीनशॉट 'एआईटीसी (AITC) एमपी 2024' नाम के वॉट्सऐप ग्रुप के बताए जा रहे हैं. अमित मालवीय ने वॉट्सऐप बातचीत का जो स्क्रीनशॉट शेयर किया उससे लगता है कि उनके बीच का झगड़ा निजी लांक्षण तक पहुंच गया. बातचीत में एक इंटरनेशनल महिला का जिक्र है. अमित मालवीय ने एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें कथित रूप से कल्याण बनर्जी जोर-जोर से बोलते नजर आ रहे हैं और कोई महिला उन्हें शांत कराने की कोशिश कर रही हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











