
'कल्पना-सुनीता जी चिंता मत करो... पूरा हिंदुस्तान आपके साथ है', रामलीला मैदान में उद्धव, तेजस्वी, अखिलेश क्या बोले?
AajTak
तेजस्वी ने कहा, 'देश में अघोषित आपातकाल लागू है. तानाशाह रवैया अपनाने का काम कर रहे हैं घमंडी हो गए हैं. विपक्ष का कर्म है कि हम उनसे सवाल ना करें. वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा को लग रहा होगा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन उन्होंने अपने देशवासियों को कभी पहचाना नहीं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली हुई. इसमें विपक्ष के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी नजर आई है. इस दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार सहित कई नेताओं ने जनता को संबोधित किया. उद्धव ठाकरे ने अपनी स्पीच मे कहा कि एक पार्टी की सत्ता देश के लिए खतरनाक है और लोकतंत्र का दमन हो रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जांच एजेसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है. इसके बाद महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के तीनों पूर्व मुख्यमंत्री को बंद कर दिया था. आइए जानते हैं कि विपक्ष के तमाम नेताओं ने क्या-क्या कहा.
तेजस्वी यादव हुए केंद्र पर हमलावर
इस दौरान तेजस्वी यादव ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा और कहा, 'दिल्ली की भीड़ बता रही है मोदी जी जिस आंधी से आए थे इसी तूफान की तरह चले जाएंगे.देश में जहां भी हम जा रहे हैं वहां जनता का आशीर्वाद मिल रहा है. देश के लोकतंत्र, संविधान के लिए हम लोग एकत्र हुए हैं. देश में भाई से भाई को लगाया जा रहा है नफरत की राजनीति की जा रही है...अबकी बार 400 नारा लगाने वालों का मुंह है कुछ भी बोलेंगे. जनता मालिक है और आपको तय करना है देश के शासन में कौन काम करेगा. वह लोग नारा लगा रहे हैं और टारगेट फिक्स कर रहे हैं. लगता है पहले से ही ईवीएम का सेटिंग हो चुका है.'
यह भी पढ़ें: क्या अपने ही रंग में खुद रंगा जा रहा विपक्ष? देखें होली स्पेशल शो
तेजस्वी ने कहा, 'देश में अघोषित आपातकाल लागू है. तानाशाह रवैया अपनाने का काम कर रहे हैं घमंडी हो गए हैं. विपक्ष का कर्म है कि हम उनसे सवाल ना करें. महंगाई देश की सबसे बड़ी दुश्मन है बेरोजगारी देश की सबसे बड़ीदुश्मन है. मोदीजी ने कोई नौकरी नहीं दी. हमारे गठबंधन की सरकार ने बिहार में 17 महीने में 5 लाख नौकरियां दीं. मोदी जी मिलेंगे तो प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे,आपसे नहीं मिलेंगे. अक्षय कुमार को इंटरव्यू देंगे..
मेरी बहनों-जीजाओं तक पर केस किया- तेजस्वी

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







