
कर्मचारी के काम से खुश हुई कंपनी, गिफ्ट कर दी 'चांद पर जमीन', जानें पूरा मामला
AajTak
बिहार में दरभंगा के रहने वाले इफ्तेखार रहमानी इन दिनों बेहद चर्चा में हैं. चर्चा की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चर्चा यह है कि इफ्तेखार रहमानी को अच्छे काम करने के बदले अमेरिकन कंपनी ने उन्हें चांद पर एक एकड़ जमीन गिफ्ट में दी है. इसकी पुष्टि करते हुए खुद इफ्तेखार रहमानी ने खुद एक वीडियो रिलीज कर आम लोगों के साथ-साथ अपने पत्नी को यह जानकारी दी है.
बिहार में दरभंगा के रहने वाले इफ्तेखार रहमानी इन दिनों बेहद चर्चा में हैं. चर्चा की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चर्चा यह है कि इफ्तेखार रहमानी को अच्छे काम करने के बदले अमेरिकन कंपनी ने उन्हें चांद पर एक एकड़ जमीन गिफ्ट में दी है. इसकी पुष्टि करते हुए खुद इफ्तेखार रहमानी ने खुद एक वीडियो रिलीज कर आम लोगों के साथ-साथ अपने पत्नी को यह जानकारी दी है. (फोटो-प्रह्लाद कुमार) इफ्तेखार को चांद पर जमीन मिलने की खुशी के बाद उनके गांव और घर में खुशी की लहर दौड़ गई है. लोग एक दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं. साथ ही सभी परिवार इफ्तेखार की कामयाबी पर गर्व भी महसूस कर रहे हैं. रहमानी फिलहाल नोएडा में हैं. जहां वह अपनी एक निजी कंपनी चलाते हैं साथ ही एक विदेशी कंपनी के लिए भी काम करते हैं.(फोटो-प्रह्लाद कुमार) दरअसल, इफ्तेखार रहमानी दरभंगा जिला मुख्यालय से दूर बहेड़ा के रहने वाले हैं. इफ्तेखार रहमानी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और नोएडा में ऐआर स्टूडियोज नामक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी चलाते हैं. इसके अलावा इफ्तेखार लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के लिए भी काम करते हैं जो चांद पर जमीन खरीद-बिक्री का काम करती है.(फोटो-प्रह्लाद कुमार)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












