
कर्नाटक: स्कूल में छात्रों को 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर करने का आरोप, 2 BJP विधायकों पर FIR
AajTak
स्कूल प्रबंधन ने अपनी शिकायत में सभी बीजेपी नेताओं पर विरोध प्रदर्शन के दौरान ईसाई धर्म के खिलाफ नारेबाजी करके ईसाई और हिंदू समुदायों के बीच दुश्मनी भड़काने का भी आरोप लगाया है.
कर्नाटक में दो भाजपा विधायकों वेदव्यास कामथ और वाई भरत शेट्टी सहित 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इन सभी पर लोगों को उकसाने और मंगलुरु में एक स्कूल के छात्रों को जय श्री राम का नारा लगाने के लिए मजबूर करने के आरोप लगे हैं. बीजेपी नेता सेंट गेरोसा इंग्लिश मीडियम हायर प्राइमरी स्कूल की कक्षा में एक शिक्षक द्वारा हिंदू धर्म और भगवान श्री राम के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे.
स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को जांच लंबित रहने तक निलंबित रखने का फैसला किया है. सेंट गेरोसा इंग्लिश हायर प्राइमरी स्कूल के मैनेजमेंट ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि भाजपा विधायक वेदव्यास कामथ ने बिना कोई स्पष्टीकरण दिए स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. आरोप है कि उन्होंने छात्रों को जय श्री राम बोलने के लिए मजबूर किया. एफआईआर में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर लोगों को उकसाया और स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया. मामले में दो नगरसेवकों, संदीप गरोड़ी और भरत कुमार और बजरंग दल नेता शरण पंपवेल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
स्कूल की प्रधानाध्यापिका अनिता ने कहा कि यह स्कूल 60 वर्षों से संचालित हो रहा है. अतीत में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. स्कूल संवैधानिक सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध है और सभी धर्मों और प्रथाओं के साथ समान व्यवहार करता है. उन्होंने कहा, इस घटना ने माता-पिता और स्कूल के बीच एक अस्थायी गलतफहमी पैदा कर दी है, उम्मीद है कि सभी के सहयोग से विश्वास फिर से बनाया जाएगा. स्कूल प्रबंधन ने अपनी शिकायत में सभी बीजेपी नेताओं पर विरोध प्रदर्शन के दौरान ईसाई धर्म के खिलाफ नारेबाजी करके ईसाई और हिंदू समुदायों के बीच दुश्मनी भड़काने का भी आरोप लगाया है.
पुलिस ने कहा कि दक्षिण कन्नड़, जिस जिले में मंगलुरु स्थित है, में सांप्रदायिक मुद्दों की संवेदनशीलता को देखते हुए, इस तरह की कार्रवाइयों से कानून और व्यवस्था की समस्याएं पैदा हो सकती हैं. पुलिस ने बताया कि सांप्रदायिक संवेदनशिलता को देखते हुए, सेंट गेरोसा इंग्लिश हायर प्राइमरी स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एक एफआईआर दर्ज की गई है. मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 143, 153ए, 295ए, 505(2), 506 और 149 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



