
कर्नाटक में PM मोदी के 'साइलेंट वोटर्स' पर कांग्रेस की नजर! प्रियंका गांधी को आगे कर चला बड़ा दांव
AajTak
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं. बीजेपी ने अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है तो कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए हरसंभव कोशिश में जुट गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को महिलाओं के लिए तमाम वादे किए, जिसमें 2000 रुपये प्रति महीने देने का भी ऐलान किया.
देश में एक के बाद एक चुनाव में बीजेपी को मिल रही जीत में 'साइलेंट वोटर' ट्रंप कार्ड साबित हो रही हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में जीत का श्रेय साइलेंट वोटरों को ही दिया था. पीएम ने खुद बताया था कि ये साइलेंट वोटर कोई और नहीं बल्कि महिलाएं हैं. बीजेपी के इस वोटबैंक पर कांग्रेस की नजर है. प्रियंका गांधी को आगे कर कांग्रेस ने महिला वोटर्स को अपने पाले में लाने की कवायद शुरू कर दी है.
कर्नाटक में महिलाओं को साधने का प्लान
उत्तर प्रदेश में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की तर्ज पर कांग्रेस ने सोमवार को कर्नाटक में महिलाओं के लिए 'ना नायकी' यानी 'मैं नेता हूं' कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शिरकत की और महिलाओं के लिए तमाम वादे कर उन्हें जोड़ने का बड़ा दांव चला. प्रियंका ने कहा कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में वापसी करती है तो परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे. ऐसे में देखना है कि महिलाएं क्या प्रदेश में कांग्रेस पर अपना भरोसा जताती हैं?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार आती है तो हर परिवार की महिला को 2000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे और यह राशि सीधे महिलाओं के अकाउंट में भेजी जाएगी. इसे गृह लक्ष्मी योजना के तहत लागू किया जाएगा. इस तरह से गृह लक्ष्मी योजना के तहत एक साल में महिलाओं के खातों में सीधे 24,000 रुपये भेजे जाएंगे. आगामी चुनावों के लिए यह कांग्रेस की तरफ से दूसरा वादा है. पिछले हफ्ते भी पार्टी ने प्रजाध्वनी यात्रा की लॉन्चिंग के मौके पर सभी घरों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था.
प्रियंका के जरिए महिलाओं को साध रही कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा कि इस स्कीम के जरिए वह एलपीजी के आसमान छूते दामों और रोजाना के खर्चों के भार से महिलाओं को कुछ राहत देना चाहती है. साथ ही कहा कि कांग्रेस कर्नाटक की हर महिला को आर्थिक आजादी देना चाहती है. प्रियंका के जरिए कांग्रेस ने वादा करके महिलाओं का विश्वास जीतने की कवायद की है. उन्होंने कहा, 'यहां जिंदगी बहुत महंगी हो गई है, लेकिन कोई सरकार को दोषी नहीं ठहरा रहा है. इसलिए बीजेपी सरकार यहां लोगों का ध्यान बेकार के विवादों में खींच रही है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










