
कर्नाटक में मिली बंपर जीत ने बढ़ाया राहुल गांधी का कद, भारत जोड़ो यात्रा का चला जादू!
AajTak
जिस तरह से पीएम मोदी की अगुवाई में बीजेपी ने कर्नाटक में जोरदार चुनाव प्रचार किया और उसके बाद भी कांग्रेस ने कर्नाटक में बड़ी जीत हासिल की. इस जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने का काम किया है. पार्टी आसानी से 130 के आंकड़े को पार गई. बंपर जीत से कांग्रेस के छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर बड़े से बड़े नेता हर कोई जीत के जश्न में डूबा है.
कांग्रेस ने कर्नाटक का किला फतेह कर लिया है. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है और इस जीत पर कांग्रेस देशभर में जश्न मना रही है.
कर्नाटक चुनाव को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले का लिटमस टेस्ट भी माना जा रहा था. जिस तरह से पीएम मोदी की अगुवाई में बीजेपी ने कर्नाटक में जोरदार चुनाव प्रचार किया और उसके बाद भी कांग्रेस ने कर्नाटक में बड़ी जीत हासिल करके कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने का काम किया. कांग्रेस आसानी से 130 के आंकड़े को पार गई है. आज कांग्रेस के छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर बड़े से बड़े नेता, हर कोई जीत के जश्न में डूबा है.
पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत के लिए बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा, 'मैं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए बधाई देता हूं. मैं उन्हें जनता की उम्मीदों को पूरा करने की शुभकामनाएं देता हूं.'
कांग्रेस ने मनाया जश्न
कर्नाटक की जीत पर कांग्रेस देशभर में जश्न मना रही है. तमाम कांग्रेसी इस जीत का श्रेय राहुल गांधी को दे रहे हैं. कांग्रेस पिछले एक दशक से राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रही है. 2014 के बाद से अब तक 50 से ज्यादा चुनावों में कांग्रेस को हार मिली. लेकिन पिछले 6 महीने के अंदर ये कांग्रेस की दूसरी बड़ी जीत है. पहले हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक. कांग्रेस ये भी बता रही है कि कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा 20 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी, जिनमें से बीजेपी सिर्फ 2 विधानसभा क्षेत्रों में जीती है, जबकि 15 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को जीत मिली है.
ढोल की थाप पर कर्नाटक का जश्न

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










