
कर्नाटक में प्रियांक खड़गे ने सरकारी परिसरों में RSS गतिविधियों पर बैन की मांग की, BJP ने कांग्रेस को घेरा
AajTak
प्रियांक खरगे ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर सरकारी परिसरों में RSS की गतिविधियों पर बैन लगाने की मांग की है. BJP ने इसे हिंदू विरोध और वोट बैंक की राजनीति बताया. सांसद जगदीश शेट्टार ने कहा कि RSS की वजह से हिंदू समुदाय एक साथ है और कांग्रेस केवल प्रचार कर रही है.
कर्नाटक में एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. राज्य के ग्रामीण विकास और IT मंत्री प्रियांक खरगे ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर सरकारी परिसरों में RSS की गतिविधियों पर तरह से बैन लगाने की मांग की है.
प्रियांक खड़गे ने अपने कड़े शब्दों वाले पत्र में आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) सरकारी स्कूलों, खेल के मैदानों और मंदिरों में शाखाएं और सभाएं आयोजित करके बच्चों और युवाओं के बीच विभाजनकारी विचार फैला रहा है. मंत्री खड़गे का कहना है कि ऐसी गतिविधियां संविधान की भावना और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ है.
इस पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि वे सरकारी और सहायता प्राप्त संस्थानों में RSS के सभी कार्यक्रमों पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाएं। यह मांग राज्य में एक बड़े राजनीतिक तूफान का कारण बन सकती है, क्योंकि अपेक्षा की जा रही है कि BJP इसका कड़ा जवाब देगी.
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुरोध पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं और इसे मुख्य सचिव के पास जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है. यह कदम दिखाता है कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर विचार करने को तैयार है.
RSS एक हिंदू राष्ट्रवादी संगठन है जो 1925 से सक्रिय है और BJP का वैचारिक संगठन माना जाता है. इसकी शाखाओं में योग, खेल और राष्ट्रवादी शिक्षा दी जाती है. यदि सरकार इस मांग को मान लेती है तो यह निश्चित रूप से एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म देगा.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक: डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के कार्यक्रम में हंगामा, मंच पर चढ़े बीजेपी विधायक, लगाए ये आरोप

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









