
कर्नाटक में तीन दिन से लापता युवती की रेप के बाद हत्या, झाड़ियों में मिला शव
AajTak
बीदर जिले में एक युवती की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. तीन दिनों से लापता लड़की का शव एक सरकारी स्कूल के पास झाड़ियों में मिला. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
कर्नाटक के बीदर जिले में 18 साल की लड़की के साथ बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई. पीड़िता बीते 29 अगस्त से लापता थी और एक सितंबर यानी तीन दिन बाद एक सरकारी स्कूल के पास कांटेदार झाड़ियों में मृत पाई गई थी.
जानकारी के मुताबिक, बीदर के बसवकल्याण इलाके में 18 साल की लड़की के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया, लेकिन मेडिकल रिपरोर्ट में जब बलात्कार की पुष्टि हुई, उसके बाद हत्या और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है.
29 अगस्त से थी लापता, एक सितंबर को मिला शव
पीड़िता बीते 29 अगस्त से घर से लापता हो गई थी और उसका शव एक सितंबर को गुनातीर्थवाड़ी में एक सरकारी स्कूल के पास कांटेदार झाड़ियों में मिला. पुलिस को शुरुआती जांच में लगा कि ये हत्या का मामला है और केवल मर्डर की धाराओं में केस दर्ज किया गया. लेकिन पीड़िता के मेडिकल चेकअप में बलात्कार की पुष्टि होने के बाद इसमें और भी धाराएं छोड़ी गई. लड़की के सिर पर पत्थर से हमला किया गया था. अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
एक ही अपराधी ने दिया था वारदात को अंजाम
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इनमें से एक ने लड़की के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी थी. जबकि उसके दोनों दोस्त घटना के समय गाड़ी के अंदर बैठे हुए थे.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








