
कर्नाटक में कांग्रेस जीती, कांग्रेस में कौन जीतेगा?: दिन भर, 15 मई
AajTak
कर्नाटक CM पद के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में किसकी दावेदारी ज़्यादा मजबूत, सचिन पायलट की चेतावनी कांग्रेस के लिए क्या मुसीबत खड़ी कर सकती है, CUET पर सवाल क्यों उठ रहे हैं और तुर्किये चुनाव में क्या हुआ, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
अगर चार सौ साल पहले का वक्त होता तो ज़ंग जीतते ही पता होता कि राजा कौन होगा. लेकिन लोकतंत्र में बातें जुदा है. जनता सरकार चुनती है. सरकार का मुखिया कौन होगा,ये चुने हुए लोग. कर्नाटक में कांग्रेस अभी इसी दुविधा में है. जीत के बाद की ये दुविधा वैसे तो राजनीतिक रूप से है अच्छी लेकिन बेहतर मैनेजमेंट नहीं मिला तो कर्नाटक कांग्रेस के सामने मध्य प्रदेश का उदाहरण भी है.
डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अपनी अपनी दावेदारी है मुख्यमंत्री पद के लिए. कल रात से ही दिल्ली से लेकर बैंगलोर तक बैठकों का सिलसिला चल रहा है. दोनों धड़ों के अलग अलग दावे भी हैं. उधर डीके शिवकुमार ने ऐसा कुछ नहीं बोला लेकिन संगठन में उनकी मजबूती से उनका दावा भी बरकरार है.
कांग्रेस के पर्यवेक्षक कल रात से ही कर्नाटक में डंटे हुए थे जिसमें विधायकों की राय ली गई कि उनका नेता कौन होगा. अब ये गेंद दिल्ली में बैठे हाईकमान के पास है. खड़गे,सोनिया और राहुल के पास. फैसला करने से पहले दोनों को आज दिल्ली भी बुलाया गया. तो बातों-मुलाकातों से निकला क्या है अब तक और कांग्रेस पार्टी में कर्नाटक की कुर्सी का ये ऊंट किस करवट बैठता दिख रहा है, यदि हाईकमान का फैसला सिद्धारमैया के पक्ष में जाता है तो डीके शिवकुमार का रुख कैसा रहेगा, सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
राजस्थान में जन स्वाभिमान यात्रा के समापन के बाद सचिन पायलट ने जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और गहलोत सरकार के सामने कुछ मांगें रखीं. उनकी तीन मांगों में से एक आरपीएससी का पुनर्गठन, दूसरी पेपर लीक पर मुआवजे की मांग है और तीसरा वसुंधरा राजे के कार्यकाल में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






