
कर्नाटक: बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा का भाई गिरफ्तार, पेड़ों को काटकर लकड़ी तस्करी का है आरोप
AajTak
बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर सुर्खियों में आए थे. लोकसभा हॉल में जबरन वाले दोनों आरोपियों को सिम्हा के नाम पर ही विजिटर पास जारी किए गए थे. प्रताप सिम्हा के भाई पर हसन जिले के एक गांव में बिना अनुमति के 120 पेड़ों को काटने और लकड़ी की तस्करी के आरोप है.
कर्नाटक में बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन पर हसन जिले के एक गांव में बिना अनुमति के 120 पेड़ों को काटने और लकड़ी की तस्करी के आरोप है. इस मामले में उनके खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर लिया गया था.
बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर सुर्खियों में आए थे. लोकसभा हॉल में जबरन वाले दोनों आरोपियों को सिम्हा के नाम पर ही विजिटर पास जारी किए गए थे.
सांसद के भाई विक्रम सिम्हा पर राज्य वन विभाग ने बिना अनुमति पेड़ों को काटने और नंदगोंडानहल्ली गांव में लकड़ी की तस्करी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी. यह मामला तब सामने आया जब तहसीलदार ममता गांव के दौरे पर गईं. उन्हें वन विभाग की अनुमति के बिना पेड़ों की कटाई के बारे में पता चला, तो तहसीलदार ने अधिकारियों को सतर्क किया और विक्रम सिम्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.
बता दें कि वन में जिस जगह पेड़ काटे गए हैं, वह सरकारी स्वामित्व वाली है और दो लोगों को आवंटित की गई हे. यह एक गोमला भूमि (मवेशी चारागाह) है जो 12 एकड़ में फैली हुई है. राज्य के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने इंडिया टुडे को बताया कि विक्रम सिम्हा कथित तौर पर 15 दिनों से अधिक समय से पेड़ों की कटाई में शामिल थे. उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जायेगी. खंड्रे के मुताबिक विक्रम सिम्हा ने कथित तौर पर अदरक उगाने के लिए सरकार के साथ लैंड डील की थी और पट्टे पर वन भूमि हालिस किया था. लेकिन इसके बजाय, वह पेड़ों की कटाई करवाने लगे.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








