
कर्नाटक: बारिश को लेकर सीएम को घेर रहे थे संत, बोम्मई ने माइक लेकर दिया जवाब, जानें पूरा मामला
AajTak
बेंगलुरू में एक स्वामीजी और सीएम बोम्मई के बीच बहस हो गई. जब स्वामीजी मंच से बोल रहे थे तो सीएम बोम्मई समेत कई लोग मंच पर उन्हीं के बगल में बैठे हुए थे. जैसे ही स्वामीजी ने आरोप लगाया तो सीएम ने उनके हाथ से माइक लेकर जवाब दिया.
बेंगलुरु में बारिश प्रभावित हिस्सों को लेकर एक कार्यक्रम में संत और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के बीच बहस हो गई. संत ईश्वरानंदपुरा स्वामी ने जब मंच से सीएम पर आरोप लगाया तो बोम्मई ने उसी दौरान उनके सवालों के जवाब दिए.
ईश्वरानंदपुरा स्वामीजी ने कहा कि हम हमेशा बेंगलुरु में भारी बारिश देखते हैं, जब बारिश होती है तो जनप्रतिनिधि और बीबीएमपी अधिकारी वहां जाते हैं. इसका कोई स्थायी समाधान नहीं है.
सीएम ने किया था स्थायी समाधाना का वादा: स्वामीजी
स्वामीजी ने कहा कि कितनी बार, अगर एक बार बारिश हो जाए तो अधिकारी यह नहीं समझ पाते कि उन्हें कहां काम करना है? मुख्यमंत्री ने बहुत अच्छा जवाब दिया था, उन्होंने बेंगलुरु में इस समस्या का स्थायी समाधान करने का वादा किया था. हम वादे नहीं मानते.
मंच पर ही बैठे थे सीएम बोम्मई
जब स्वामीजी मंच से बोल रहे थे तो सीएम बोम्मई समेत कई लोग मंच पर उन्हीं के बगल में बैठे हुए थे. जैसे ही स्वामीजी ने आरोप लगाया तो सीएम ने उनके हाथ से माइक लेकर जवाब दिया. इस सवाल-जवाब की प्रक्रिया ने मंच पर एक बहस का रूप ले लिया.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






