
कर्नाटक चुनाव: बीजेपी ने तेजस्वी सूर्या, कांग्रेस ने पायलट-दिग्विजय को नहीं बनाया स्टार प्रचारक, जानें क्या हैं संकेत
AajTak
कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं. बीजेपी ने इस लिस्ट में युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को जगह नहीं दी है, जबकि वह बैंगलोर दक्षिणी सीट से सांसद भी हैं. इसी तरह कांग्रेस ने अपनी प्रचारकों की लिस्ट जारी कर उस सबको हैरान कर दिया क्योंकि उसमें सचिन पायलट और दिग्विजय सिंह का नाम नहीं है. दोनों पार्टियों के इस एक्शन के अब कई मायने निकाले जा रहे हैं.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. उन्होंने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है. दोनों ही पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है लेकिन इन लिस्ट के कारण राजनीति में चर्चा का बााजार गर्म हो गया है. एक तरफ जहां बीजेपी ने कट्टर हिंदू की छवि रखने वाले अपने फायर ब्रांड युवा नेता तेजस्वी सूर्या का नाम इस लिस्ट से हटा दिया है तो वहीं कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को प्रचारकों की लिस्ट में शामिल ही नहीं किया है. तो आइए समझते हैं कि ऐसी क्या वजह हो सकती है कि इन दलों को यह कदम उठाना पड़ा.
बीजेपी की युवा इकाई के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या आलाकमान की गुड बुक में हैं. हिंदुत्व की विचारधारा वाले तेजस्वी को पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया था. इस साल उनके अपने राज्य में ही जब चुनाव होने रहा है तो बीजेपी ने उन्हें प्रचारकों की लिस्ट में जगह ही नहीं दी. युवाओं में उनकी काफी लोकप्रियता है. वह मूल रूप से कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले के रहने वाले हैं. बासवांगुडी विधानसभा से विधायक एल.ए. रविसुब्रमण्यन उनके चाचा हैं. उनका क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव है, इसके बाद भी उन्हें प्रचार से दूर कर दिया गया है. इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं.
पिछले दिनों कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने एक ऐसा बयान दिया था, जो कर्नाटक में पार्टी की बदली लाइन की ओर इशारा कर रहता है. इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि हिंदुओं और मुसलमानों को "भाइयों और बहनों" की तरह रहना चाहिए. हिजाब और हलाल से जुड़े विवाद गैर जरूरी हैं. उन्होंने कहा था, 'मैं ऐसी चीजों का समर्थन नहीं करने जा रहा हूं. मैंने शुरू से ही यह स्टैंड लिया है. ये ऐसे मुद्दे थे जो जरूरी नहीं थे. मैं ऐसी चीजों का समर्थन नहीं करूंगा.' वहीं तेजस्वी के बयान उनके बयान से अलग रहे हैं, जैसे-
कर्नाटक के 31 में से 4 जिलों में BJP साफ, 4 में कांग्रेस का नहीं खुला खाता तो 17 में JDS रही 'जीरो'
- तेजस्वी सूर्या ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया इंडिया यूथ डायलॉग कार्यक्रम के दौरान कहा था कि इस्लाम का इतिहास रक्तपात और हिंसा से भरा हुआ है. भारत पर मुगलों का हमला यहूदियों पर किए गए अत्याचार जैसा था. उनके इस बयान का ऑस्ट्रेलिया में मुस्लिम छात्रों, संगठनों और धार्मिक संगठनों ने कई जगह जमकर विरोध किया था.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










