
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, BJP के 3 और JDS के एक बागी सहित 42 उम्मीदवारों को टिकट
AajTak
कर्नाटक चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में 42 कैंडिडेट्स को टिकट दिया गया है. खास बात यह है कि बीजेपी छोड़ने वाले 3 और JDS से राहें अलग करके कांग्रेस का दामन थामने वाले एक बागी को भी कांग्रेस ने टिकट दिया गया है.
कर्नाटक चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में 42 कैंडिडेट्स को टिकट दिया गया है. खास बात यह है कि बीजेपी छोड़ने वाले 3 और JDS से राहें अलग करके कांग्रेस का दामन थामने वाले एक बागी को भी कांग्रेस ने टिकट दिया गया है.
इस लिस्ट में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक गोपालकृष्ण को मोलकालमूरु, बीजेपी छोड़ने वाले पूर्व एमएलसी बाबूराव चिंचनसुर को गुरमिटकल और बीजेपी से कांग्रेस में आने वाले एक और एमएलसी को टिकट दिया गया है. इसके साथ ही जेडीएस छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व विधायक श्रीनिवास को गुब्बी से मैदान में उतारा गया है. इस लिस्ट में फिलहाल कोलार के उम्मीदवार की घोषण नहीं की गई है. बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं, जिसके नतीजे 13 मई को आएंगे.
इससे पहले कांग्रेस ने 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. इसमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के वरुणा सीट से चुनाव लड़ने की बात सामने आई थी. इस लिस्ट में बताया गया था कि प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से चुनावी मैदान में उतरेंगे. इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का भी लिस्ट में था. वह चितापुर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं.
लिस्ट में एमबी पाटिल को बाबलेश्वर, दिनेश गुंडुराव को गांधीनगर, बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल एमएलसी पुत्तन्ना को राजाजीनगर और पूर्व केंद्रीय मंत्री केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली से कांग्रेस का टिकट मिला है. इसके अलावा, मंगलोर से यूटी अब्दुल खादर अली फरीद, श्रृंगेरी से टीडी राजगौड़ा, शिवाजी नगर से रिजवान इरशद, विजय नगर से एम कृष्णम्प्पा और बेल्लारी आरक्षित सीट से बी नागेंद्र को टिकट दिया गया था.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








