
कर्नाटक के मैसूर में फिर 'गुंबद' संरचना को लेकर विवाद, दशहरा उत्सव से पहले बीजेपी नेता ने उठाए ये सवाल
AajTak
गुंबदनुमा संरचना को लेकर मैसूर में पहले भी विवाद हो चुका है. साल 2022 में भी प्रताप सिम्हा ने मैसूर-ऊटी रोड पर बने एक बस स्टॉप को गिराने की चेतावनी दी थी. उनका कहना था कि बस स्टॉप पर तीन गुंबद बने हुए हैं जिससे वह किसी मस्जिद की तरह दिखता है.
कर्नाटक के मैसूर का दशहरा महोत्सव काफी फेमस है. लेकिन दशहरे से पहले मैसूर में एक ताजा विवाद सामने आया है. 'गुंबद' को लेकर एक बार फिर इस शहर में विवाद बढ़ता दिख रहा है. दरअसल, सैयाजी राव रोड पर एक पंडाल बनाया गया है, इसे बेहतर लाइटिंग से सजाया गया है, लेकिन हरे रंग से बने इस गेट की संरचना 'गुंबद' जैसी बनाई गई है.
पूर्व बीजेपी सांसद ने उठाए सवाल
इस कथित गुंबदनुमा संरचना को लेकर पूर्व बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आपत्ति जताई है. उन्होंने अधिकारियों से इसे हटाने का अनुरोध किया है. प्रताप सिम्हा ने कहा कि मैंने सैयाजी राव रोड पर स्थित इस गुंबदनुमा संरचना को बदलने का निर्देश दिया है.
पहले भी हो चुका है विवाद
गुंबदनुमा संरचना को लेकर मैसूर में पहले भी विवाद हो चुका है. साल 2022 में भी प्रताप सिम्हा ने मैसूर-ऊटी रोड पर बने एक बस स्टॉप को गिराने की चेतावनी दी थी. उनका कहना था कि बस स्टॉप पर तीन गुंबद बने हुए हैं जिससे वह किसी मस्जिद की तरह दिखता है. सिम्हा ने कहा था, 'मैंने सोशल मीडिया पर इस बस स्टॉप को देखा है. बस स्टॉप गुंबद की तरह ही है, बीच में बड़ा और अगल-बगल छोटे गुंबद. वह सिर्फ मस्जिद ही है. मैंने इंजीनियरों से कहा है कि वे तीन-चार दिनों में ढांचे को ध्वस्त कर दें. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं एक जेसीबी लेकर खुद इसे गिरा दूंगा.'
यह भी पढ़ें: कर्नाटकः एक हफ्ते में दो NDA नेताओं के खिलाफ दर्ज हुई FIR, केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी पर वसूली का आरोप

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










