
कर्नाटक के बाद तमिलनाडु में 'दूध' पर उबाल... समझें अमूल और आविन को लेकर क्या है विवाद?
AajTak
दक्षिणी राज्यों में दूध को लेकर अलग ही बवाल मचा हुआ है. पहले कर्नाटक और अब तमिलनाडु में दूध पर सियासत हो रही है. तमिलनाडु में अमूल की एंट्री होने पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है.
दो राज्यों के बीच जमीन और पानी की जंग की बात तो सुनने में आती है, लेकिन अब 'दूध' को लेकर घमासान मचा हुआ है. दूध को लेकर ये लड़ाई पहले कर्नाटक और अब तमिलनाडु में हो रही है.
कर्नाटक में अमूल और नंदिनी के बीच लड़ाई चुनावी मुद्दा तक बन गई थी. और अब तमिलनाडु में अमूल और आविन के बीच जंग हो गई है.
बात इतनी बढ़ गई कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख दी है. इसमें उन्होंने लिखा, अमूल राज्य में फेयर कॉम्पिटिशन और व्हाइट रिवोल्यूशन की भावना के खिलाफ काम कर रही है, जिससे राज्य की को-ऑपरेटिव कंपनी आविन को नुकसान पहुंच रहा है.
स्टालिन ने शाह से क्या कहा?
- सीएम स्टालिन ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'हमारे ध्यान में आया है कि कैरा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन (अमूल) ने कृष्णागिरि जिले में चिलिंग सेंटर और प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने के लिए अपने मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव लाइसेंस का इस्तेमाल किया है.'
- उन्होंने आगे लिखा, 'अमूल ने कृष्णागिरी, धर्मापुरी, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुपथूर, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिले और उसके आसपास के किसानों से दूध खरीदने की योजना बनाई है.'

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







