
कर्नाटक का टाइगर रिजर्व देखने निकले PM मोदी, सामने आया नया लुक
AajTak
प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा करने जा रहे हैं. इस दौरान वे बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी यात्रा का आनंद उठाएंगे. इस दौरे पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू लुक की तस्वीर भी सामने आई है.
प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा करने जा रहे हैं. इस दौरान वे बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी यात्रा का आनंद उठाएंगे.
दौरे पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू लुक की तस्वीर सामने आई है. पीएम खाकी रंग के पेंट के साथ प्रिंटेड टी शर्ट में नजर आ रहे हैं. उन्होंने काले रंग की टोपी और काले रंग के जूते भी पहने हुए हैं. फोटो में पीएम मोदी हाथ में हाफ जैकेट लिए नजर आ रहे हैं.
बता दें कि इस दौरे में पीएम हालिया बाघ जनगणना रिपोर्ट, बाघ संरक्षण के लिए सरकार के विजन को भी जारी करेंगे और इस घटना के उपलक्ष्य में एक सिक्का भी जारी करेंगे. इस मौके पर पीएम मैसूरु और चामराजनगर जिलों में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेगा इवेंट की शुरुआत भी करने वाले हैं.
SC को बताई गई थी बाघों की संख्या
इससे पहले जनवरी 2023 में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि देश के 53 टाइगर रिजर्व में 2,967 बाघ हैं. ये आंकड़ा 2018 की एख रिपोर्ट के हवाले से दिया गया था. अदालत 2017 की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें विलुप्त हो रहे बाघों को बचाने का अनुरोध किया गया था.
प्रोजेक्ट टाइगर से बढ़ गया दायरा

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










