
कर्नाटक: कांग्रेस के नेताओं ने उठाई 3 डिप्टी CM बनाने की मांग, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किया इनकार
AajTak
कर्नाटक में कांग्रेस के नेताओं ने 3 डिप्टी CM बनाने की मांग उठाई है. जबकि इस मांग पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इनकार कर दिया है. कांग्रेस के मंत्री राजन्ना, सतीश जारकीहोली, परमेश्वर की मांग है कि राज्य में 3 डिप्टी सीएम होने चाहिए.
कर्नाटक में कांग्रेस के नेताओं ने 3 डिप्टी CM बनाने की मांग उठाई है. जबकि इस मांग पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इनकार कर दिया है. कांग्रेस के मंत्री राजन्ना, सतीश जारकीहोली, परमेश्वर की मांग है कि राज्य में 3 डिप्टी सीएम होने चाहिए. सभी ने रणदीप सुरजेवाला के साथ क्लोज डोर मीटिंग में ये मांग रखी है. उनका कहना है कि यदि 3 डिप्टी CM हैं तो जातिगत वोट बैंक को मजबूत करना आसान है। लेकिन डीके शिवकुमार ने इससे इनकार कर दिया है. मंत्रियों ने सुरजेवाला से कहा कि अगर पार्टी लोकसभा में खराब प्रदर्शन करती है तो उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.
हिजाब को लेकर छिड़ी सियासी जंग कर्नाटक में एक बार फिर हिजाब का जिन्न बाहर निकल आया है. BJP दावा कर रही है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पहनकर आने पर लगे प्रतिबंध को हटाने के निर्देश दे दिए हैं. हालांकि, बीजेपी के हमलों के बाद अब कर्नाटक सरकार बचाव की मुद्रा में आ गई है. इस मुद्दे पर अब राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बायन आया है. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है कि इस मुद्दे पर यू टर्न जैसा कुछ भी नहीं है. हमने (सरकार) इस बारे में अभी नहीं सोचा है. सीएम ने सिर्फ इतना कहा है कि इस पर चर्चा की जायेगी. बस इतनी ही बात है, लेकिन इसे बिना वजह बड़ा बनाया जा रहा है.
कैसे हुई विवाद की शुरुआत? हिजाब पर सियासी जंग की शुरुआत तब हुई, जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश को वापस ले लेगी. उन्होंने ये बयान 22 दिसंबर को एक सार्वजनिक बैठक के दौरान दिया था. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था,'किसको क्या पहनना है यह उस व्यक्ति का विशेषाधिकार है. मैंने हिजाब प्रतिबंध को वापस लेने का निर्देश दिया है. पीएम मोदी का सबका साथ, सबका विकास फर्जी है. भाजपा लोगों और समाज को कपड़े, पहनावे और जाति के आधार पर बांट रही है'.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









