
कर्नाटकः गणेश विसर्जन के दौरान मांड्या में सांप्रदायिक हिंसा, भीड़ ने कई दुकानों को किया आग के हवाले
AajTak
सड़कों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को भी निशाना बनाकर आग लगा दी गई, जिससे हिंसा और बर्बादी का माहौल और गहरा गया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने इलाके में हाई अलर्ट जारी किया है और धारा 144 लागू कर दी है.
कर्नाटक के नगमंगला, मांड्या में गणेश विसर्जन के दौरान झड़प का मामला सामने आया है. दो संप्रदायों के बीच हुआ ये टकराव इतना बढ़ा कि हालात बेहद तानवपूर्ण हो गए. सामने आया है कि उपद्रवियों द्वारा कई दुकानों, जिनमें पेंट की दुकानें, बाइक शोरूम और कपड़ों की दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे ये पूरी तरह जलकर राख हो गईं.
इलाके में हाई अलर्ट जारी सड़कों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को भी निशाना बनाकर आग लगा दी गई, जिससे तनाव और बढ़ गया और दोनों समुदाय हिंसा पर उतर आए. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने इलाके में हाई अलर्ट जारी किया है और बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है. लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है और भीड़ जुटाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
कैसे शुरू हुआ विवाद? बदरिकोप्पलु गांव के युवक गणेश विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे. जब जुलूस नागमंगला की मुख्य सड़क पर स्थित एक मस्जिद के पास से गुजर रहा था, तो मस्जिद के पास से जुलूस पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए. इस घटना से हालात बिगड़ गए और दोनों समुदायों के बीच झड़पें होने लगीं। उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए हिंदू समुदाय के लोगों ने थाने में प्रदर्शन किया और घटना के जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.
सूरत में भी हुआ था गणेश पंडाल पर पथराव बता दें कि अभी दो दिन पहले गुजरात के सूरत में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी. सूरत के एक गणेश पंडाल पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया था. इसके बाद इलाके में आक्रोशित लोगों की भीड़ जुट गई और सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए थे. लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया था. इस मामले में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया था और इसके अलावा 27 अन्य लोग भी गिरफ्तार किए गए थे, जिन्होंने हिंसा भड़काने के लिए उकसाने का कार्य किया था.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










