
करौली हिंसा पर बोले गहलोत- जहां BJP की सरकार, वहां दंगे भड़के, राजस्थान में कुछ किया तो सख्त एक्शन लेंगे
AajTak
अशोक गहलोत ने कहा है कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां रामनवमी पर दंगे भड़के. राजस्थान में कुछ किया तो सख्त एक्शन लेंगे.
राजस्थान के करौली में रामनवमी के दिन हुई हिंसा को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सूबे की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. बीजेपी ने करौली हिंसा के विरोध में न्याय यात्रा निकालने का ऐलान किया था. न्याय यात्रा से पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आक्रामक बीजेपी पर अब खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां रामनवमी पर दंगे भड़के. उन्होंने दावा किया है कि राजस्थान में सभी समुदाय के लोगों ने साथ मिलकर रामनवमी मनाई. सीएम ने ट्वीट कर ये भी कहा है कि राजस्थान में किसी ने कुछ किया तो सख्त एक्शन लेंगे.
उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर ये दावा किया है कि रामनवमी के जुलूस का हिंदू, मुस्लिम, सिख समेत हर धर्म और वर्ग के लोगों ने स्वागत किया. बीजेपी को राजस्थान के लोगों की एकता और सौहार्दपूर्ण माहौल से ही परेशानी है. अशोक गहलोत ने कहा कि ये (बीजेपी के नेता) अफसोस कर रहे हैं कि प्रदेश में रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से कैसे मन गया.
उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी के नेता लगातार प्रयास कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाया जाए. इसीलिए कभी ये करौली जाकर भ्रामक बातें करते हैं तो कभी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हैं जिससे तनाव बना रहे. अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रशासन को चाक-चौबंद रहने के निर्देश दिए हैं जिससे कोई भी अप्रिय घटना न हो सके.
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने साथ ही ये चेतावनी भी दी कि कोई भी व्यक्ति यदि सूबे की शांति-व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. चाहे वो किसी भी पार्टी या वर्ग से संबंध रखता हो. इससे पहले करौली में बीजेवाईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तेजस्वी सूर्या करौली हिंसा के विरोध में बीजेपी की ओर से आयोजित न्याय यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








