
करोड़ों का सोना करते हैं दान, लेकिन खुद के पास कार नहीं... तेलंगाना के CM केसीआर के पास 26 करोड़ की संपत्ति
AajTak
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को दो सीटों से नामांकन कर दिया है. उन्होंने अपनी संपत्ति घोषित की है. केसीआर ने खुद की 17.83 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति और करीब 8.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति की घोषणा की है. केसीआर के बेटे केटीआर ने भी अपनी संपत्ति घोषित की है.
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हैं. बीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने गजवेल और कामारेड्डी सीट से नामांकन किया है. केसीआर ने चुनाव आयोग को एक हलफनामा भी दिया है, जिसमें उनसे जुड़ी व्यक्तिगत जानकारियों का खुलासा किया है. करोड़ों रुपए का सोना दान करने वाले केसीआर के पास खुद की कार तक नहीं है. हलफनामे में केसीआर ने खुद को एक किसान बताया है. शैक्षणिक योग्यता बीए पास है. सीएम के खिलाफ 9 केस पेंडिंग हैं. ये सभी केस तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए थे.
बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव में वोटिंग है. चुनाव को लेकर उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं. राज्य में बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी में चुनावी टक्कर है. बताते चलें कि तेलंगाना के सीएम केसीआर उस समय चर्चा में आए थे, जब 2017 में उन्होंने सरकारी खजाने से 5 करोड़ से ज्यादा का सोना दान किया था. इससे पहले 2016 में केसीआर ने नवरात्र उत्सव के दौरान प्रसिद्ध वारंगल मंदिर की देवी भद्रकाली को 3.7 करोड़ रुपये मूल्य के 11 किलोग्राम सोने के गहने चढ़ाए थे. उन्होंने देवी कनकदुर्गा को भी नाक की नथ चढ़ाने का फैसला किया था. इतना ही नहीं, केसीआर ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला-तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को 5 करोड़ रुपये के सोने के गहने दान किए थे. राज्य के महबुबाबाद जिले के कुरावी में वीरभद्र स्वामी मंदिर को 60,000 रुपये की 'बंगारू मीसालु' (सोने की मूंछें) भी भेंट की थीं.
'केसीआर के पास नहीं है कार'
चुनावी हलफनामे के अनुसार, केसीआर ने अपनी 17.83 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति और 8.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है. केसीआर के पास कार नहीं है. उनकी पत्नी शोभा के पास कुल सात करोड़ की चल संपत्ति है. उनके हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) की चल संपत्ति कुल 9 करोड़ रुपये से ज्यादा है. जबकि केसीआर की कुल देनदारी 17 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं, एचयूएफ की देनदारी 7.23 करोड़ रुपये से ज्यादा है. एचयूएफ के नाम पर करीब 15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.
'केसीआर को खेती से 1.44 करोड़ की आय '
इनकम टैक्स रिटर्न के अनुसार, केसीआर की कुल आय 31 मार्च, 2023 को 1.60 करोड़ रुपये से ज्यादा थी. जबकि 31 मार्च 2019 को यह 1.74 करोड़ रुपये थी. 31 मार्च, 2023 तक राव की पत्नी की आय 8.68 लाख रुपये से ज्यादा थी और के चंद्रशेखर राव-एचयूएफ से 7.88 करोड़ रुपये की रिसीव/ट्रांसफर हुए हैं. 31 मार्च 2023 तक एचयूएफ के नाम पर कुल आय 34 लाख रुपये से ज्यादा थी. जबकि कृषि आय 1.44 करोड़ रुपये से ज्यादा हुई. कृषि भूमि एचयूएफ के नाम पर है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







