
करीना कपूर खान की रिजेक्ट की हुई इन फिल्मों के चलते खुल गई इन एक्ट्रेस की किस्मत
AajTak
इतिहास गवाह है कि एक्ट्रेस फिल्मों में अपने रोल्स को लेकर भी काफी चूजी रही हैं और इस वजह से उनका नुकसान कितना हुआ इसका कोई ठोस आकलन तो नहीं किया जा सकता मगर उनके छोड़े हुए रोल्स से दूसरी एक्ट्रेस को कितना फायदा हुआ ये जरूर जगजाहिर है. बता रहे हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने करीना की छोड़ी हुई फिल्में कीं और सक्सेसफुल हुईं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री में ट्रेंड सेटर एक्ट्रेस मानी जाती हैं. करीना ने अपने करियर में कई सारे ऐसे फैसले लिए हैं जो उन्हें दूसरों से भिन्न बनाते हैं. एक्ट्रेस अब दो बच्चों की मां बन गई हैं मगर इसके बाद भी करियर और काम को लेकर उनका अप्रोच हमेशा पॉजिटिव ही रहता है.
करीना कपूर ने तैमूर के जन्म के समय भी पूरी डेडिकेशन के साथ काम किया था और जेह के जन्म के दौरान भी उन्होंने लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग की. करीना कपूर खान अपनी वर्क कमिट्मेंट्स से कभी पीछे नहीं हटती हैं.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












