
कराची शॉपिंग प्लाजा अग्निकांड में मौतों का आंकड़ा 72 पहुंचा, लापता लोगों की तलाश अब भी जारी
AajTak
कराची के गुल शॉपिंग प्लाजा में 17 जनवरी को लगी भीषण अग्निकांड को हफ्तेभर से अधिक हो गए, लेकिन मृतकों के शव मिलने का सिलसिला अब भी जारी है. मृतकों की तादाद अब तक 72 पहुंच चुकी है.
पाकिस्तान के कराची में 17 जनवरी की रात एक शॉपिंग प्लाजा में आग लग गई थी. आग इतनी भयंकर थी कि 36 घंटे तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका था. इस भीषण अग्निकांड में मरने वालों की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है. इस अग्निकांड में मरने वालों की तादाद अब तक 72 पहुंच चुकी है. वहीं, करीब दर्जनभर लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.
सदर इलाके में स्थित गुल शॉपिंग प्लाजा लगभग 8,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है. ये एक थोक और खुदरा बाजार है. पहले इसके तहखाने में आग लगी थी जो देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई. मॉल में लगभग 1,200 थोक और खुदरा दुकानें थीं जो जलकर खाक हो गई हैं.
रविवार को (25 जनवरी) साउथ के कमिश्नर जावेद नबी खोसो ने मीडिया को शॉपिंग प्लाजा के मलबे से 72 शव और मानव अवशेष बरामद किए जाने की जानकारी दी. खोसो ने कहा, 'एक सप्ताह से जारी बचाव और तलाशी अभियान कल तक खत्म होने की संभावना है क्योंकि इमारत से मलबा और अवशेष साफ किए जा रहे हैं.'
खोसो ने बताया कि उन्हें शनिवार को भी मलबे से मानव अवशेष मिले. इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. लेकिन आग लगने की वजह जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगी. पुलिस इस बारे में भी छानबीन कर रही है कि प्लाजा में मौजूद इतने सारे लोग बाहर क्यों नहीं निकल पाए.
DNA के जरिए 72 में से 22 शवों की पहचान
सिंध प्रांत की पुलिस सर्जन डॉ. सुम्मैया सैयद ने भी बताया कि डीएनए की मदद से अब तक सिर्फ 22 शवों की पहचान हो पाई है. उन्होंने आगे बताया कि आग में जख्मी हुए 20 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









