
कराची की गलियों में गूंजा 'जय माता दी', पाकिस्तान के हिंदुओं ने ऐसे मनाया नवरात्र
AajTak
नवरात्रि का पर्व इस बार पाकिस्तान में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर कई पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर्स ने वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें लोग मां दुर्गा की प्रतिमाओं के सामने गरबा और डांडिया करते दिखाई दे रहे हैं.
नवरात्रि का पर्व इस बार सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि भारत से बाहर भी पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. ऐसे में लोगों के मन में यह दिलचस्पी रहती है कि क्या पाकिस्तान में भी वहां के हिंदू नवरात्रि मना पाते हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम को दिखा रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर कई पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर्स ने ऐसे वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें लोग मां दुर्गा की प्रतिमाओं के सामने गरबा और डांडिया करते दिखाई दे रहे हैं. आइए, कुछ ऐसे ही वीडियो पर नजर डालते हैं.
'नवरात्रि इन पाकिस्तान' कैप्शन के साथ प्रीतम देवड़िया ने एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें पारंपरिक परिधानों में लोग गरबा और डांडिया खेलते नजर आते हैं. पीछे मां दुर्गा की प्रतिमाएं और तस्वीरें भी लगी हुई हैं.इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
देखें वीडियो
कराची से वायरल हुआ वीडियो
एक और वीडियो धीरज मंधन ने साझा किया है. इस छोटे से क्लिप में लोग डांडिया की धुन पर एकदम तालमेल से थिरकते हुए दिखाई देते हैं. ये वीडियो भी वायरल हो रहा है.वीडियो में पाकिस्तान की गलियों में जबरदस्त रौनक दिखाई दे रही है. गलियां झालरों से सजी हुई हैं और गरबे के पंडाल बिल्कुल वैसे ही नजर आ रहे हैं जैसे भारत में होते हैं. कुछ लोग पाकिस्तान के पठानी सूट पहनकर डांडिया करते हुए नजर आ रहे हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












