
कराची आत्मघाती हमले पर चीन की पाकिस्तान को दो टूक- गुनहगारों को बख्शा ना जाए
AajTak
पाकिस्तान के कराची में हुए आत्मघाती हमले के बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. चीन की तरफ से दो टूक कहा गया है कि इस मामले की विस्तृत जांच होनी चाहिए और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए.
पाकिस्तान के कराची में महिला सुसाइड बॉम्बर द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में तीन चीनी शिक्षकों की मौत हो गई थी. हमले में एक शख्स के घायल होने की भी खबर थी. उस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिब्रेशन आर्मी ने ली थी. अब चीन की तरफ से उस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया आई है. जोर देकर कहा गया है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.
विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में बोला है कि हम एक बार फिर चीनी और पाकिस्तानी पीड़ितों की गई जान पर शोक व्यक्त करते हैं. साजिश के तहत ये आतंकी हमला किया गया था जहां पर चीनी नागरिक और शिक्षकों को निशाना बनाया गया. उन लोगों पर हमला हुआ जो संस्कृति का आदान-प्रदान करते थे. ऐसे में ये एक जघन्य अपराध हो जाता है.
अब जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को बुर्का पहले एक महिला ने कराची यूनिवर्सिटी के बाहर खुद को बम से उड़ा दिया था. इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जहां पर महिला ने पहले एक रणनीति के तहत कॉलेज वैन को अपने पास आने दिया और फिर ट्रिगर दबा दिया. हमले के बाद वो कॉलेज वैन धू-धू कर जलने लगी और उसमें मौजूद तीन चीनी शिक्षकों की मौत हो गई.
हमले की जिम्मेदारी बलूच लिब्रेशन आर्मी ने ली जो पाकिस्तान में बैन चल रही है. ये भी बताया गया कि पाकिस्तान के इतिहास में ये पहली बार हुआ जब किसी महिला को सुसाइड बॉम्बर की तरह इस्तेमाल किया गया. हमले के तुरंत बाद चीन के सहायक विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क साधा और जोर देकर कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच होनी चाहिए और हर वो कदम उठाना चाहिए जिससे भविष्य में ऐसे हमले ना हो सके. उनकी तरफ से ये भी अपील हुई कि पाकिस्तान में रह रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा को पुख्ता किया जाए.
वही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वैंग वेनबिन ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके ये कायराना हमले पाकिस्तान और चीन की दोस्ती पर कोई असर नहीं डालने वाले हैं. CPEC प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाने की उनकी कोशिश भी कभी कामयाब नहीं हो पाएगी. आतंकियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. एक्सपर्ट ये भी मानते हैं कि इस हमले का पाकिस्तान में हुए सत्ता परिवर्तन से कोई लेना देना नहीं है. कुछ प्रदर्शन जरूर हुए हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है.
ये भी पढ़ें

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










