
करप्शन की कमाई खाते चीनी कमांडर... जनरलों पर दनादन एक्शन, कमजोर होती सेना, जिनपिंग के वर्ल्ड क्लास आर्मी के सपने का क्या होगा?
AajTak
चीन ने हाल ही में अपने नौ वरिष्ठ जनरलों को बर्खास्त कर दिया गया जिनमें रॉकेट फोर्स के 3 कमांडर भी शामिल हैं. रॉकेट फोर्स चीन में न्यूक्लियर मिसाइलों की निगरानी करती है. अभी तक बीजिंग ने सेना केे अफसरों के खिलाफ उठाए गए इस कदम के पीछे की वजह नहीं बताई है. विश्लेषक मानते हैं कि भ्रष्टाचार एक ऐसी वजह है जिसके कारण यह एक्शन लिया गया है.
चीन ने बीते कुछ दिनों ही सेना में शीर्ष पदों बड़े पैमाने पर फेरबदल करने के साथ-साथ अपने सैन्य अफसरों के खिलाफ एक्शन भी लिया है. जिनपिंग ने इस कार्रवाई के तहत 9 शीर्ष जनरलों को बर्खास्त तक कर दिया है. इनमें 3 रॉकेट फोर्स के कमांडर हैं. रॉकेट फोर्स चीन में न्यूक्लियर मिसाइलों की निगरानी करती है. चीन ने यह कदम क्यों उठाया इसकी वजह सामने नहीं आई है, लेकिन विश्लेषक इसे भ्रष्टाचार से जोड़कर देख रहे हैं.
विश्लेषकों का मानना है कि चीनी जनरलों के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) कमजोर कर दिया है. विश्लेषक मानते हैं कि चीनी सेना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो गया है ऐसे में भू-राजनीतिक तनाव के बीच राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सैन्य आधुनिकीकरण अभियान को झटका लग सकता है. चीन के शीर्ष सांसदों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय विधायी निकाय के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. सरकारी मीडिया ने बताया कि देश की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) से बर्खास्त अधिकारियों में PLA के रॉकेट फोर्स के तीन शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं जो देश के परमाणु हथियारों के घटक मिसाइल सेक्शन का कामकाज देखते थे.
जिनपिंग के प्लान को झटका
यह कदम शी के लिए एक झटका है, जिन्होंने 2050 तक "विश्व स्तरीय" सेना बनाने के अपने आधुनिकीकरण प्रयासों के तहत उपकरण खरीदने और विकसित करने में अरबों डॉलर खर्च किए हैं. बीते कुछ सालों से बीजिंग का भारी भरकम रक्षा बजट इसकी अर्थव्यवस्था की तुलना में काफी तेज गति से बढ़ा है. हालांकि, जनरलों और सैन्य उपकरण आपूर्तिकर्ताओं की वजह से सेना कुछ हद तक कमजोर हुई है. विश्लेषकों ने इस बात पर सवाल उठाए हैं कि क्या बड़े पैमाने पर किए गए सैन्य निवेशों पर सही तरीके से निगरानी नहीं की गई ? वह भी ऐसे समय में जब दक्षिण चीन सागर और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में ताइवान और अमेरिका उसके सामने खड़े हैं.
शी ने अब कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार को लेकर एक्शन उठाने शुरू कर दिए हैं, शी का मेन फोकस सेना यानि पीएलए हैं. जिन पीएलए के जनरलों पर एक्शन लिया गया है उनमें से नौ जनरल कई सैन्य डिवीजनों में तैनात थे. तीन पीएलए अधिकारी रॉकेट फोर्स के पूर्व कमांडर या वाइस कमांडर थे; एक पूर्व वायु सेना प्रमुख और एक दक्षिण चीन सागर की जिम्मेदारी निभा रहा नौसेना कमांडर था. चार अधिकारी ऐसे थे जो उपकरणों की खरीद के लिए जिम्मेदार थे. यूनाइटेड स्टेट्स इंस्टीट्यूट फॉर पीस में चीन के प्रतिष्ठित फेलो एंड्रयू स्कोबेल ने कहा, "यह एक स्पष्ट संकेत है कि चीन की सेना में सफाई का काम जारी है."
अभी और लोगों का भी आएगा नंबर

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










