
करण जौहर अपने बच्चों को क्यों बनाना चाहते हैं हेयर-मेकअप आर्टिस्ट? प्रोड्यूसर ने बताई वजह
AajTak
करण जौहर ने आज के समय में बॉलीवुड एक्टर्स के बढ़ते खर्चों पर बात करते हुए ये कहा है कि वो अपने दोनों बच्चों यश और रूही को एक्टिंग के बदले हेयर एंड मेकअप आर्टिस्ट बनाना चाहेंगे.
बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से एक मुद्दा काफी गर्माया हुआ है. कई फिल्ममेकर्स एक्टर्स के बढ़ते खर्चों से परेशान हैं. उन्होंने कई बार ये मुद्दा उठाया है कि एक्टर्स शूटिंग के दौरान अपने साथ कई सारे लोगों को लेकर आते हैं और उनका खर्चा भी प्रोडक्शन से निकलवाते हैं. इस बहस में अब फिल्ममेकर करण जौहर भी जुड़ चुके हैं.
क्यों अपने बच्चों को हेयर-मेकअप आर्टिस्ट बनाना चाहते हैं करण?
करण ने हाल ही में यूट्यूब चैनल गेम चेंजर्स संग बातचीत में स्टार्स के साथ वाले लोगों के खर्च पर बात करते हुए कहा है कि वो इससे काफी परेशान हैं, और अब अपने दोनों बच्चों रूही और यश को हेयर एंड मेकअप आर्टिस्ट बनाना चाहते हैं. फिल्ममेकर ने इसका कारण भी बताया है. करण ने कहा, 'हमारी इंडस्ट्री में स्टार्स की टीम का खर्च एक छोटा हिस्सा जरूर है. लेकिन आज के समय में वो काफी बढ़ चुका है. हेयर एंड मेकअप का खर्च तो मैं क्या ही कहूं.'
'मैं तो मेरे बच्चों यश और रूही को हेयर एंड मेकअप आर्टिस्ट बनाना चाहता हूं क्योंकि वो लोग बाकी लोगों से ज्यादा कमाई कर रहे हैं. एक बच्चा हेयर करेगा, दूसरा मेकअप. दोनों के लिए फायदे की बात होगी. मेरे साथ क्या है कि मुझे फाइनेंशियल नहीं नैतिक परेशानी है. जैसे हमारा बजट इतना है क्योंकि हम बिजनेस करने वाले लोग हैं, अगर आपको और लोग चाहिए तो आप खुद की जेब से उन्हें पैसे दो.'
बॉलीवुड में आए बदलावों पर क्या है करण की राय?
करण ने आगे कहा है कि आज के समय में कुछ एक्टर्स हैं जो अपनी यूनिट का खर्च खुद उठाते हैं. फिल्ममेकर ने कहा, 'अगर आप एक स्पोर्ट्स बायोपिक या बायोग्राफिकल ड्रामा कर रहे हैं, जहां आपकी बॉडी हर समय स्क्रीन पर दिखाई जानी है, तब मैं उसका पैसा दूंगा. लेकिन अगर आप एक नॉर्मल एक्टर हैं, तो आपका काम अच्छा दिखना है. अगर आप हेल्थी खाना चाहते हैं, तो आप खाते हैं, लेकिन मैं इसके पैसे क्यों दूं?'

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










