
करणी सेना प्रमुख सूरजपाल अम्मू पर दिल्ली में FIR दर्ज, गुर्जर समाज के खिलाफ अपशब्द बोलने का आरोप
AajTak
गुर्जर समाज की एक मीटिंग 19 जून को हुई थी. उस मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि सूरजपाल अम्मू के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया जाए. इसके बाद 20 जून को अनंत राम गुर्जर ने जैतपुर थाने में शिकायत देकर कहा कि सूरजपाल अम्मू गुर्जर समाज के खिलाफ हेट स्पीच बोल रहे हैं और उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
दिल्ली के जैतपुर थाने में करणी सेना के प्रमुख सूरजपाल अम्मू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दरअसल गुर्जर नेता अनंत राम गुर्जर ने थाने में शिकायत देकर कहा है कि सूरजपाल अम्मू और कई अन्य नेता गुर्जर समाज के खिलाफ लगातार अपशब्द बोल रहे हैं, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है.
दरअसल, गुर्जर समाज की एक मीटिंग 19 जून को हुई थी. उस मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि सूरजपाल अम्मू के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया जाए. इसके बाद 20 जून को अनंत राम गुर्जर ने जैतपुर थाने में शिकायत देकर कहा कि सूरजपाल अम्मू गुर्जर समाज के खिलाफ हेट स्पीच बोल रहे हैं और उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
बता दें कि सूरजपाल अम्मू ने पिछले महीने ही बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. वह हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे. उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर इस्तीफा देते हुए पार्टी पर सनसनीखेज आरोप भी लगाए थे. उन्होंने कहा था कि पार्टी में क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधित्व कम किया जा रहा है. साल 2014 से क्षत्रिय समाज के कद्दावर नेताओं को पार्टी से दूर किया जा रहा है. अम्मू ने कहा कि गुजरात के पूर्व मंत्री ने क्षत्रिय समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, इसके बावजूद उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है.
2018 में आई फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ अम्मू ने मोर्चा खोला था. अम्मू ने 2018 में भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था, लेकिन उनका इस्तीफा अस्वीकार कर दिया गया था. उनका भाजपा से पुराना नाता है. 1990-91 में वे भाजपा युवा मोर्चा सोहना के मंडल अध्यक्ष रहे. अम्मू 1993-96 में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव रहे. 2018 से वे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर काम कर रहे थे.
'पद्मावत' को लेकर विवादित बयानबाजी से सुर्खियों में आए बीजेपी नेता सूरजपाल ने बीजेपी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को पहले भी इस्तीफा भेजा था, उसमें लिखा था कि मनोहरलाल खट्टर को अब उनकी जरूरत नहीं है. मीडिया संपर्क के पद पर रहते हुए उन्होंने अपना काम बेहद ईमानदारी से किया, बावजूद इसके सीएम ने उनकी कद्र नहीं की.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






