
कम सीटें लेकिन उलझा गणित... दिल्ली में बीजेपी ने मेयर-डिप्टी मेयर के लिए उतारे कैंडिडेट, कहां से जुटेंगे नंबर?
AajTak
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में बीजेपी पिछड़ गई थी, लेकिन मेयर और डिप्टी मेयर के लिए कैंडिडेट उतार दिए हैं. एमसीडी के पार्षदों के आंकड़े के लिहाज से आम आदमी पार्टी के पास बहुमत है, लेकिन बीजेपी नंबर गेम में पीछे होने के बाद भी चुनावी मैदान में उतरी है. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी कैसे एमसीडी में बहुमत का आंकड़ा जुटाएगी?
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में बीजेपी ने आखिरी दिन अपने उम्मीदवार को उतारकर आम आदमी पार्टी के निर्विरोध चुने जाने के अरमानों पर पानी फेर दिया है. बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मेयर और कमल बागड़ी को डिप्टी मेयर के लिए दांव लगाया है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी के पास बहुमत का आंकड़ा है, लेकिन बीजेपी कैसे नंबर गेम जुटाएगी?
दरअसल, एमसीडी सदन में बीजेपी के पास मेयर और डिप्टी मेयर के जीत का जादुई आंकड़ा नहीं है. इसके बावजूद बीजेपी ने सभी पदों के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन उन्हें जिताने के लिए पार्षदों का बहुमत जुटाना होगा. बता दें कि नगर निगम एकीकरण के बाद पहली बार 250 वार्डों में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी के 134 पार्षद जीते हैं जबकि बीजेपी के 104 पार्षद ही बन सके. वहीं, कांग्रेस पार्टी को महज 9 सीटों पर जीत हासिल हुई और तीन सीटों पर निर्दलीय जीते हैं.
दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव के लिए 250 पार्षद, दिल्ली के सात लोकसभा सांसद, तीन राज्यसभा सदस्य, विधानसभा के 14 विधायक मतदान करेंगे. इस तरह से कुल 274 सदस्य मतदान कर सकते हैं, जिसके लिहाज से मेयर सीट जीतने के लिए 137 वोट हासिल चाहिए. आम आदमी पार्टी के पास बहुमत के लिए पूरा नंबर गेम है जबकि बीजेपी नंबर गेम में काफी पीछे है.
आम आदमी पार्टी के पास एमसीडी में 134 पार्षद, तीन राज्यसभा सदस्य और 13 विधायकों को मिलाकर 150 सदस्य होते हैं. वहीं, बीजेपी के पास 104 पार्षद हैं और एक निर्दलीय पार्षद भी साथ में है. इस तरह उसका आंकड़ा 105 पर पहुंच गया है. इसके अलावा बीजेपी के सात सांसद और एक विधायक को वोट मिलकर पार्टी 113 के आंकड़े पर पहुंच रही है. वहीं कांग्रेस के 9 पार्षद और निर्दलीय दो पार्षद हैं. बीजेपी अगर इन पार्षद का भी समर्थन जुटा लेती है तो उसका आंकड़ा 134 ही पहुंच रहा है. इसके बावजूद वह बहुमत से पीछे है.
एमसीडी चुनाव में भले ही बीजेपी को आम आदमी पार्टी ने पछाड़ दिया हो, लेकिन अब मेयर के चुनाव में उसे क्रास वोटिंग के डर सता रहा है. आम आदमी पार्टी ने शैली ओबरॉय को मेयर और आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी अपने पार्षदों को वोटिंग तक के लिए पंजाब भेज सकती है. इसकी वजह यह है कि बीजेपी के पास बहुमत नहीं होने के बाद भी मेयर के चुनाव में कैंडिडेट उतार रखा है, जिसके जीतने की संभावना सिर्फ क्रॉस वोटिंग से ही है.
नगर निगम चुनाव के बाद से ही बीजेपी दिल्ली में अपना मेयर बनाने का दावा करती रही है. एमसीडी में बहुमत का आंकड़ा नहीं होने के बाद भी बीजेपी ने जिस तरह से अपने कैंडिडेट उतारे हैं, उससे सियासी कयास लगाए जा रहे हैं. मेयर का चुनाव एक गुप्त मतदान के माध्यम से होता है और पार्षद किसी भी उम्मीदवार को वोट देने के लिए स्वतंत्र होते हैं, क्योंकि दलबदल विरोधी कानून इस पर लागू नहीं होता है. ऐसे में बीजेपी अगर आम आदमी पार्टी के कुछ पार्षदों को साधने में सफल रहती है तो सियासी खेल पूरी तरह से पलट जाएगा.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








