
कम दाम... माइलेज ज्यादा! डेली यूज के लिए बेस्ट हैं ये 3 किफायती बाइक्स, शुरुआती कीमत 55 हजार रुपये
AajTak
100 सीसी सेग्मेंट देश में काफी मशहूर है, अब तक इस सेग्मेंट में हीरो मोटोकॉर्प का ही दबदबा रहा है. अब Honda आगामी 15 मार्च को अपनी नई किफायती बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. आज के इस लिस्ट में हम देश की तीन सबसे सस्ती बाइक्स के बारे में बता रहे हैं.
ऑफिस जाना हो.. या फिर शॉपिंग, कम्यूटर सेग्मेंट की बाइक्स हमारे बाजार में हमेशा से मशहूर रही हैं. कम कीमत,बेहतर माइलेज और लो-मेंटनेंस के चलते लोग ऐसी किफायती मोटरसाइकिलों को खूब पसंद करते हैं. यूं तो बाजार में 100 सीसी सेग्मेंट में कई बाइक्स मौजूद हैं, लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख में उन तीन बाइक्स के बारे में बताएंगे, जो न केवल कीमत में कम हैं बल्कि माइलेज के मामले में भी इनका कोई जवाब नहीं है. इनमें से एक बाइक ने रियल वर्ल्ड माइलेज के चलते अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज करवाया है. तो आइये जानते हैं इन बाइक्स के बारे में -
1)- Bajaj CT110X - 67,322 रुपये
बजाज ऑटो की सीटी 110 हमारी इस लिस्ट में पहला नाम है. ये बाइक कुल तीन रंगों, मैटे व्हाइट ग्रीन, इबोनी ब्लैक-रेड और इबोनी ब्लैक-ब्लू पेंट स्कीम के साथ सिंगल वेरिएंट में ही आती है. इसकी शुरुआती कीमत 67,322 रुपये है. कंपनी ने इस बाइक में इलेक्ट्रॉनिक कार्बोरेटर के साथ 115.45cc की क्षमता का एयर-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया है, जो कि 8.6PS की पावर और 9.81Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है.
इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ही तरफ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सेटअप दिया गया है. इस बाइक के फ्रंट में ड्रम ब्रेक और पीछे ही तरफ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. 11 लीटर के फ्यूल टैंक वाले इस बाइक का कुल 127 किलोग्राम है. बजाज CT 110X में ब्रेस्ड हैंडलबार, क्रैश गार्ड, गेटर्ड फोर्क, मेटल बेली पैन, हेडलाइट गार्ड, रबर टैंक पैड, दोनों तरफ फ्लैट फुट रेस्ट, और इंटीग्रेटेड पिलियन ग्रैब रेल के साथ टेल रैक दिया गया है. बाइक में ट्विन पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है, जिसमें से एक में स्पीडोमीटर है और दूसरे में फ्यूल गेज दिया गया है.
2)- TVS Sport - 64,050 रुपये
लिस्ट में अगली बाइक टीवीएस मोटर्स की स्पोर्ट है, ये बाइक शानदार ऑन-रोड माइलेज के लिए अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज करा चुकी है. TVS स्पोर्ट में इको-थ्रस्ट फ्यूल-इंजेक्शन तकनीक वाला 109.7cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 7350rpm पर 8.29PS और 4500rpm पर 8.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को फोर-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि इस मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











