
कम खर्च में करें केरल की हसीन वादियों की सैर, फ्लाइट से ट्रैवल, रहना-खाना फ्री! टूर पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं
AajTak
IRCTC ने लखनऊ से अमेजिंग केरल नाम से 06 रात एवं 07 दिन का हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. जिसमें पर्यटकों को कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, त्रिवेंद्रम जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. यह पैकेज 22 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक चलेगा. जिसमें फ्लाइट से यात्रा, थ्री स्टार होटल में स्टे की सुविधा मिलेगी.
अगर आप मार्च के महीने में केरल की हसीन वादियों की सैर करना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) आपके लिए एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. अमेजिंग केरल के नाम से यह हवाई टूर पैकेज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से संचालित होगा. यह पैकेज 06 रात एवं 07 दिन का है. जिसमें पर्यटको कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, त्रिवेंद्रम का भ्रमण कराया जाएगा. बता दें कि यह टूर पैकेज 22.03.26 से 28.03.26 तक चलाया जा रहा है.
टूर पैकेज की विशेषताएं इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से कोच्चि जाने एवं त्रिवेंद्रम से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. इसके साथ ही खान -पीन एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गई है. यात्रा के दौरान कोच्चि किला, चीयापारा झरना, पुनरजानी सांस्कृतिक कार्यक्रम, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, कुंडला बांध झील, मेट्टुपेट्टी बांध, इको पॉइंट, चाय संग्रहालय, पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, मसाला बागान, अलेप्पी समुद्र तट, श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर और कोवलम समुद्र तट आदि का भ्रमण कराया जाएगा.
जानिए कितना होगा किराया इस टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 78000/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 55200/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 52400/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 45900/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 39500/- बिना बेड के होगा.
इस तरह करें बुकिंग इस टूर पैकेज के संदर्भ में आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. साथ ही इस यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है. लखनऊ:8287930911/9236391911/8287930902

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









