
कम उम्र में नहीं दिखना बूढ़ा तो डाइट में शामिल कर लें ये 5 चीजें, 50 तक दिखेंगे जवान
AajTak
कई बार खराब लाइफस्टाइल और पोषण की कमी की वजह से अपनी उम्र से पहले बूढ़े नजर आने लगते हैं. अगर आप भी कम उम्र में बूढ़े नजर नहीं आना चाहते तो आपको अपनी डाइट में इन पांच चीजों को जरूर शामिल कर लेना चाहिए.
हर महिला और पुरुष की चाहत होती है कि वो सुंदर और जवान नजर आए. लेकिन कई बार कुछ गलतियों की वजह से लोग कम उम्र में ही बूढ़े नजर आने लगते हैं, इसका कारण है खराब लाइफस्टाइल, पोषण की कमी, शरीर के लिए हानिकारक सूरज की यूवी किरणें का लगातार संपर्क, कम मात्रा में पानी पीना और प्रदूषण. इनकी वजह से चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आने लगती हैं.
ऐसे में खुद को जवान और सुंदर बनाए रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थ को डाइट में शामिल करना चाहिए. इनसे त्वचा को भरपूर पोषण मिलेगा और आप यंग और ब्यूटीफुल नजर आएंगे. अगर आप भी सुंदर और जवान त्वचा चाहते हैं तो अपने आहार में एंटी-एजिंग खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें. यहां ऐसे एंटी-एजिंग खाद्य पदार्थों के बारे में बताया गया है जो त्वचा को स्वस्थ और युवा बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं.
एवोकाडो एवोकाडो स्वादिष्ट होने के साथ ही गुणों की खान होता है. यह ढेरों विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है जो स्किन के लिए बेहतरीन होते हैं. ये आवश्यक पोषक तत्व न केवल त्वचा के स्वास्थ्य को पोषित करते हैं बल्कि बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में भी काम करते हैं.
हरी सब्जियां
मेथी, ब्रोकली, पालक, सरसों का साग जैसी हरी सब्जियां एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होती हैं. इनमें विटामिन, फाइबर, आयरन एंटीऑक्सिडेंट, और पॉलीफेनॉल होते हैं. इनका सेवन त्वचा को जवान और कोमल बनाए रखने में मदद करता है.
अनार

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












