
कम उम्र के लोगों में ज्यादा मौतें, भविष्य के बारे में अनिश्चितता, Monkey Pox पर WHO की जानकारी
AajTak
मंकीपॉक्स के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि इस वायरस की वजह से कम उम्र के लोगों में ज्यादा मौतें देखने को मिल रही हैं.
मंकीपॉक्स को लेकर दुनिया में खतरे की घंटी बज चुकी है. जिस तेजी से यूरोपीय देशों में इस वायरस ने अपनी दस्तक दी है, उस वजह से भविष्य को लेकर तमाम तरह की अनिश्चितताएं दिख रही हैं. अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस खतरे पर अपनी तरफ से विस्तृत बयान जारी किया है. बताया गया है कि इस वायरस की वजह से कम उम्र के लोगों में ज्यादा मौतें देखने को मिल रही हैं.
मंकीपॉक्स से कम उम्र के लोगों में ज्यादा मौतें
WHO की माने तो मंकीपॉक्स कम्युनिटी में फैल सकता है, लेकिन किस स्तर तक फैलेगा, ये पता लगाना काफी मुश्किल है. इस वायरस का मृत्यु दर 3-6 % दर्ज किया गया है. WHO ने इस बात पर भी जोर दिया है कि मंकीपॉक्स की तुलना कोरोना से नहीं की जा सकती है. कुछ एक्सपर्ट मान रहे हैं कि स्मॉलपॉक्स की वैक्सीन का इस्तेमाल मंकीपॉक्स के खिलाफ भी किया जा सकता है. इस पर WHO मानता है कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि देशों के पास स्मॉल पॉक्स की कितनी वैक्सीन मौजूद हैं. ऐसे में जब तक सभी देश अपनी तरफ से आंकड़े जारी नहीं कर देते, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता.
कितने देशों तक फैला वायरस?
वैसे जो आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक मंकीपॉक्स अभी तक 21 देशों तक फैल चुका है और इसके 330 मामलों की पुष्टि हो गई है. 99 ऐसे भी संभावित मामले माने जा रहे हैं जिनके सैंपल की जांच अभी जारी है. चिंता वाला ट्रेंड ये भी है कि मंकीपॉक्स पहले सिर्फ अफ्रीकी देशों तक सीमित था, लेकिन पहली बार अब इसके मामले यूरोपीय देशों में भी सामने आने लगे हैं. कुछ दूसरे और देशों में भी मंकीपॉक्स के केस दर्ज हो गए हैं.
भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









