
कमला हैरिस कैंडिडेट लेकिन ओबामा बनाम ट्रंप क्यों बनती जा रही है अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की जंग?
AajTak
अमेरिका ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव बहुत मायने रखता है. जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे ओबामा की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है. पिछले बुधवार को ही उन्होंने हैरिस अभियान के लिए 21 वीडियो रिकॉर्ड किए थे.
अमेरिका में अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले आए सर्वे ने डेमोक्रेट्स की टेंशन बढ़ा दी है. नए पोल के मुताबिक से डेमोक्रेटस कैंडिडेट कमला हैरिस रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से पिछड़ रही हैं. यह हैरिस के लिए एक झटका माना जा रहा है.
पूर्व राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक नेता बराक ओबामा भी अश्वेत लोगों को हैरिस की उम्मीदवारी के लिए कम उत्साह दिखाने पर चिंतित दिखाई दे रहे हैं. ताजा सर्वेक्षणों के बाद ओबामा ने खुद चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है.
इस बीच जैसे-जैसे प्रचार अभियान आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मुकाबला मुकाबला ट्रंप बनामा ओबामा बनता जा रहा है. दरअसल एशियाई मूल की अमेरिकी अश्वेत महिला कमला हैरिस को ओबामा की पार्टी डेमोक्रेट्स ने चुनाव में बाइडेन की जगह उम्मीदवार बनाया है. हैरिस को ट्रंप से मिल रही कड़ी चुनौती को देखते हुए बराक ओबामा लोगों के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं.
ओबामा ने संभाली कमान पिछले कुछ दिनों से ओबामा ने प्रचार अभियान की कमान अपने हाथों में ले ली है और हर जगह प्रचार करते नजर आ रहे हैं. ओबामा अपने शासनकाल की नीतियों की तुलना ट्रंप के शासन से करते हुए हैरिस के लिए वोट मांग रहे हैं. ओबामा ने पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में एक अभियान कार्यक्रम में अश्वेतों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपके पास कई वजह और बहाने हैं, जिसे मैं भी समझ रहा हूं और मुझे इससे दिक्कत है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका चुनाव: राष्ट्रपति उम्मीदवार के साथ एक ही टिकट पर 'रनिंग मेट' क्यों उतरता है?
पेंसिल्वेनिया के कार्यक्रम में बराक ओबामा ने कहा, "मैं कुछ सच बोलना चाहता हूं, क्योंकि उन्हें ऐसी खबरें मिली हैं कि हैरिस के लिए लोगों में उनकी उम्मीदवारी की तुलना में कम उत्साह है और कुछ अश्वेत लोग चुनाव से बाहर रहने के बारे में सोच रहे हैं. इसका एक हिस्सा मुझे सोचने पर मजबूर कर रहा है और यहां मैं सीधे पुरुषों से बात कर रहा हूं, जिनका एक हिस्सा मुझे यह सोचने पर मजबूर करता है कि आप राष्ट्रपति के रूप में एक महिला के विचार को महसूस नहीं कर रहे हैं और अन्य विकल्प और अन्य कारणों के साथ आ रहे हैं."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









