
'कमरे में छोड़ा था कोबरा...' पत्नी और बेटी को सांप से डसवाकर मारने वाला गिरफ्तार
AajTak
मामला गंजाम जिले के कबीसूर्यनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अधेइबारागा गांव का है. आरोपी की पहचान के गणेश पात्रा के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले अधेबारा गांव के रहने वाले के गणेश पात्रा ने उसी गांव की बसंती पात्रा से शादी की थी. शादी के बाद उनका बेटी हुई थी.
ओडिशा के गंजाम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है. 7 अक्टूबर को एक महिला और उसकी दो साल की बेटी की घर में लाश मिली थी. सांप के डसने के कारण दोनों की मौत होने की बात सामने आई थी. मगर, पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच की थी. पुलिस ने खुलासा किया है कि महिला और उसकी बेटी की मौत सांप के काटने से ही हुई थी, लेकिन यह कोई आम मौत नहीं थी. क्योंकि, महिला ने पति ने ही घर में जहरीला सांप छोड़ा था, जिसने डसने से दोनों की मौत हो गई.
दरअसल, मामला गंजाम जिले के कबीसूर्यनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अधेइबारागा गांव का है. आरोपी की पहचान के गणेश पात्रा के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले अधेबारा गांव के रहने वाले के गणेश पात्रा ने उसी गांव की बसंती पात्रा से शादी की थी. शादी के बाद उनका बेटी हुई थी.
गणेश को था पत्नी के चरित्र पर शक
पुलिस ने बताया कि गणेश को पत्नी के चरित्र पर शक था. उसने पत्नी और बेटी की हत्या का प्लान बनाया. गणेश ने एक सपेरे से संपर्क किया और जहरीला कोबरा खरीदा. 7 अक्टूबर को उसने कोबरा सांप घर के लिविंग रूम में छोड़ दिया, यहां पर पत्नी और बेटी सो रहे थे.
बसंती और बच्ची की हो गई थी मौत
सांप ने दोनों को डस लिया. तबीयत बिगड़ने के बाद बसंती और दो साल की बच्ची को हिंजलिकट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था. मगर, डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था. बसंती के परिवार ने दोनों की हत्या किए जाने का शक जाहिर करते हुए दामाद गणेश पर हत्या किए जाने का केस दर्ज कराया था.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







