
'कभी NDA में 44 दल थे, क्या वे भी भेड़ियों का झुंड थे?' कांग्रेस नेता का स्मृति ईरानी से सवाल
AajTak
स्मृति ईरानी ने विपक्षी दलों की बैठक को भेड़ियों को झुंड बताते हुए कहा था कि उन्हें नहीं पता कि वे शेर का शिकार नहीं कर सकते. अब इस पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पूछा है कि कभी एनडीए में 44 दल थे, क्या वे भी भेड़ियों का झुंड थे?
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा विपक्षी दलों को भेड़ियों का झुंड बताने पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि बीजेपी जानवरों की राजनीति का सहारा ले रही है. उन्होंने स्मृति ईरानी से पूछा कि एक समय एनडीए में 44 पार्टियां थीं क्या वह हमारे खिलाफ भेड़ियों का झुंड था?
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने स्मृति ईरानी को नसीहत देते हुए कहा कि स्मृति ईरानी को भाषणों की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने पटना में विपक्षी दलों की मीटिंग पर तंज कसते हुए कहा था अंग्रेजी में एक कहावत है कि भेड़िये झुंड में शिकार करते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वे शेर का शिकार नहीं कर सकते. ईरानी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों का टारगेट पीएम मोदी नहीं, बल्कि देश की जनता और सरकारी खजाना था. इंदौर में महिलाओं के एक कार्यक्रम में बोलते हुए स्मृति ईरानी ने विपक्षी दलों को लेकर ये टिप्पणी की थी.
इमरजेंसी के बाद भी चुनाव जीते: कांग्रेस
वहीं गृह मंत्री अमित शाह के इमरजेंसी को लेकर किए गए ट्वीट पर तिवारी ने कहा कि बीजेपी विपक्षी एकता से परेशान है. कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाया लेकिन लगातार चुनाव जीते. आज के अघोषित आपातकाल के विपरीत यह घोषित आपातकाल था.
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने दावा किया कि वहां विपक्षी दलों का जमावड़ा हुआ है, लेकिन इसका निशाना मोदी नहीं, बल्कि आप (जनता) और भारत का खजाना है. उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों के बीच गहरे मतभेद मौजूद हैं. विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो अपना घर भी नहीं संभाल सकते, वो हिंदुस्तान क्या संभालेंगे?
पटना में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पैर छूने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए ईरानी ने कहा, "हममें से जो लोग संसद में हैं वे जानते हैं कि बनर्जी ने यादव को एक भ्रष्ट नेता बताया था.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







