
कभी Kiss तो कभी डिनर.. अब पेरिस में हाथों में हाथ डाले नजर आए कनाडा के EX-पीएम ट्रूडो और कैटी पेरी
AajTak
कैटी पेरी इससे पहले एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम के साथ रिलेशनशिप में थीं. दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है. इससे पहले पेरी ने कॉमेडियन रसेल ब्रांड के साथ चली थी लेकिन यह शादी दो साल ही चली. दोनों ने 2010 में शादी की थी लेकिन 2012 में दोनों का तलाक हो गया था. वहीं, ट्रूडो ने 2005 में सोफी से शादी की थी और 2023 में दोनों का तलाक हो गया था. दोनों के दो बच्चे भी हैं.
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और ग्लोबल पॉप सेंसेशन कैटी पेरी को लेकर कई महीनों से अटकलें थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. शनिवार को यह जोड़ा सार्वजनिक तौर पर नजर आया. इस दौरान दोनों ने एक-दूजे का हाथ पकड़ा हुआ था.
मौका था कैटी पेरी के 45वें जन्मदिन का. इस मौके पर पेरी और ट्रूडो हाथों में हाथ डाले पेरिस के एक रेस्तरां में नजर आए. टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस की राजधानी पेरिस में दोनों को क्रेजी होर्स पेरिस में कैबरे शो का लुत्फ उठाते देखा गया. यह एक पॉपुलर स्पॉट है, जहां आमतौर पर सेलेब्रिटी नजर आते हैं.
क्रेजी होर्स पेरिस में शो देखने के बाद पेरी और ट्रूडो को एक साथ बाहर आते भी देखा गया. इस दौरान लाल रंग की ड्रेस में पेरी दिलकश लग रही है थी जबकि ट्रूडो काले रंग के सूट में बेहद आकर्षक नजर आ रहे थे.
बीच समंदर किस करते भी नजर आए थे पेरी-ट्रूडो
इससे पहले इस महीने की शुरुआत में ट्रूडो और कैटी पेरी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं. दोनों कैलिफोर्निया में यॉट पर एक दूसरे को किस करते कैमरे में कैद हुए थे. इस दौरान ट्रूडो शर्टलेस और केटी मोनोकनी में नजर आई थीं.
ट्रूडो और कैटी पेरी की वायरल फोटो में दोनों कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में एक यॉट पर हॉलिडे एन्जॉय कर रहे थे. इस तस्वीर में पेरी ने काले रंग की मोनोकनी पहनी थी. दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में थे और ट्रूडो उन्हें किस कर रहे थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









