
कभी सिनेमा के बेहद करीब थे अजित पवार, परिवार का रहा बॉलीवुड से गहरा नाता, जानें कैसे
AajTak
अजित पवार की विमान हादसे में निधन हो गया. अजित का बॉलीवुड के गहरा नाता रहा है. उनकी पूरी जिंदगी भले ही राजनीति में बीती, लेकिन उनकी जड़ों में फिल्म मेकिंग रही है. इसका सबूत उनके पिता के काम से मिलता है. आइये बताते हैं.
28 जनवरी, बुधवार की सुबह महाराष्ट्र में उस समय सनसनी फैल गई जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में एक दर्दनाक विमान हादसे में मौत हो गई.उनका लियरजेट-45 विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे प्लेन में मौजूद सभी की जान चली गई. अजित की उम्र 64 साल थी. राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड जगत में भी शोक की लहर है, वहीं जांच एजेंसियां अभी हादसे की तकनीकी वजहों का पता लगा रही हैं.
लेकिन जिस अजित पवार को लोग एक कद्दावर राजनेता के रूप में जानते थे, बहुत कम लोग उनके फिल्मी दुनिया से जुड़े दिलचस्प रिश्ते के बारे में जानते थे.
अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के देवलाली में हुआ था. उनका परिवार पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ था. उनके पिता अनंतराव पवार, भारत के मशहूर फिल्म डायरेक्टर वी. शांताराम के साथ लंबे समय तक काम करते रहे थे. अजीत पवार ने भी वो माहौल करीब से देखा है.
अजित पवार और सिनेमा से जुड़ी उनकी जिंदगी
अजित के पिता अनंतराव पवार बीते कई सालों में आई कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के राजकमल स्टूडियोज़ (राजकमल कलामंदिर) में काम करते थे. ये स्टूडियो मशहूर फिल्मकार वी. शांताराम का था.
अनंतराव पवार को अक्सर प्रोडक्शन या स्टूडियो के संचालन से जुड़ा बताया जाता है, हालांकि वो असल में उस प्रोडक्शन हाउस में किस पद पर थे. इस बारे में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिलती. लेकिन ये बात साफ है कि स्टूडियो सिस्टम के ज़रिए पवार परिवार की मुंबई की प्रोफेशनल दुनिया में अच्छी पकड़ थी, जबकि वो जड़ों से ग्रामीण महाराष्ट्र से जुड़े रहे.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











