
कभी लोन लेकर खरीदा था घर, आज हैं इंडस्ट्री के हाइएस्ट टैक्स पेयर, अक्षय कुमार ने बताया क्यों करते हैं इतना काम?
AajTak
अक्षय कुमार से पूछा गया कि आज वो इंडस्ट्री के हाइएस्ट टैक्स पेयर हैं. करोड़ों में कमाते हैं. न जाने कितने डोनेशन इन्होंने दिए हैं, जिसका आंकड़ा टोटल 125 करोड़ है. मुंबई में करोड़ों का घर है. बाकी के पैसों का क्या करते हैं? कहां इंवेस्ट किया है?
सीधे सवालों का सीधा जवाब... इस बार अक्षय कुमार से जितने भी सवाल आजतक के खास कार्यक्रम 'सीधी बात' में किए गए, सभी के जवाब उन्होंने एकदम सीधे- सीधे दिए. कोई घुमा-फिराकर उन्होंने जवाब नहीं दिया. इसी कड़ी में जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि आज वो इंडस्ट्री के हाइएस्ट टैक्स पेयर हैं. करोड़ों में कमाते हैं. न जाने कितने डोनेशन इन्होंने दिए हैं, जिसका आंकड़ा टोटल 125 करोड़ है. मुंबई में करोड़ों का घर है. इतने सक्षम होने के बावजूद, वह फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. कमा रहे हैं और अभी 5 फिल्में हैं जो पाइपलाइन में हैं. हालांकि, वो बात अलग है कि आजकल अक्षय का करियर ग्राफ कुछ नीचे जा रहा है, इनकी पिछले काफी समय से कोई फिल्म हिट नहीं हुई है. पर अक्षय के पास काम की कमी नहीं है.
हाइएस्ट टैक्स पेयर हैं अक्षय इन सारी बातों का एक साथ जवाब देते हुए अक्षय ने कहा, "मुझे याद है मेरे पिता अकाउंटेंट थे, उससे पहले आर्मी में थे. हमें जब लोखंडवाला में घर लेना था तो उस समय हमने ढाई लाख का घर बुक किया था. तो कैसे न कैसे करके हमने डेढ़ लाख दिए थे और बाकी का बैंक से लोन लिया था. उस दौरान जब मैं फिल्मों में आया तो मैंने सोचा था कि मेरे पास अगर मोटी रकम कहीं से आ जाए तो डैडी के साथ मैं बैठा और मैंने कहा कि 10 करोड़ अगर आ जाएं तो हमें कितना इंट्रस्ट मिलेगा. डैडी ने मुझे गणित समझाया और मैंने मन में ठान लिया कि मुझे इतना पैसा कमाना है. मैंने अपनी पहली फिल्म की तो मेरी पहली सैलरी थी 50 हजार रुपये. करीब 10 साल तक मैंने 18-20 लाख रुपये फिल्म के लिए चार्ज किए. करीब 12 साल लगे मुझे 10 करोड़ कमाने में."
जब ये 10 करोड़ हो गए तो शांति मिल गई थी. फिर एक दिन मैंने अपने मन में सोचा कि 100 करोड़ कमाते हैं. बहुत मेहनत की. काम करता रहा, 100 करोड़ कमा लिए. मैं यह सोचता हूं कि काम करते रहना चाहिए. कमाते रहना चाहिए. करियर में आगे बढ़ते रहना चाहिए.
सुधीर चौधरी ने कहा कि मैं पैसे कमाने की बात थोड़ी देर और पकड़कर रखना चाहता हूं. मैंने पूरा आंकड़ा देखा और पाया कि आपने अबतक 2500- 3000 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फोर्ब्स हाइएस्ट पेड एक्टर्स की जो लिस्ट में उसमें आपका नाम शामिल रहा है. यहां इतने पैसे कमाने के बाद आपको और इच्छा होती है कि और पैसे आप कमा लें?
कितना टैक्स भरते हैं अक्षय?
बिना देरी करे अक्षय ने कहा कि बस आपने इतना आंकड़ा निकाल लिया, लेकिन यह पता नहीं किया कि मैं टैक्स कितना भरता हूं? अक्षय ने पांच साल में 625 करोड़ इनकम टैक्स को दिए. इसमें जीएसटी मिलाकर 825 करोड़ टैक्स टोटल हुआ जो अक्षय कुमार ने भरा है. मुझे लगता है कि आप अपना टैक्स बराबर भरोगे तो अच्छा लगेगा. एक अकाउंटेंट का लड़का अपना इनकम टैक्स बराबर भर रहा है. मुझे यह बात सही लगती है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






