
कभी मंच से भड़के तो किसी पर साजिश का लगाया आरोप... इन 5 नेताओं से पंगा ले चुके हैं तेजप्रताप
AajTak
बिहार की राजनीति में लालू यादव के बडे़ लाल तेज प्रताप यादव हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं, वो कभी किसी के खिलाफ तो कभी किसी के समर्थन में बयान देकर विवादों में घिर जाते हैं.
बिहार में इन दिनों आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की चर्चाएं तेज हैं. दरअसल बीते बुधवार को तेज प्रताप ने एक यूट्यूबर को इंटरव्यू देने के लिए बुलाया था. उन्होंने यूट्यूबर से बिना कैमरे के अंदर आने के लिए कहा. इसके बाद यूट्यूबर गाड़ी में बैठकर भाग गया, जिसका तेज प्रताप ने पीछा किया. ऐसा नहीं है कि लालू के बडे़ लाल पहली बार सुर्खियों में आए हैं, वो कभी किसी के खिलाफ तो कभी किसी के समर्थन में लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं.
जीतन राम मांझी पर लगाया बदनाम करने का आरोप
तेज प्रताप यादव का आरोप है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के घर पर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. इसीलिए जब यूट्यूबर भागा तो वह सीधा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के घर चला गया. ऐसे में भागते हुए यूट्यूबर का तेज प्रताप ने पीछा किया और फिर जीतन राम मांझी के घर पहुंच गए जहां पर उस यूट्यूबर की गाड़ी बाहर खड़ी थी. तेज प्रताप ने कहा कि जीतन राम मांझी मुझे बदनाम करना चाहते हैं.
जगदानंद सिंह को बताया था हिटलर
तेज प्रताप ने अपने करीबी रहे आकाश यादव को बीते साल मई महीने में छात्र आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था. जब पटना में छात्र आरजेडी की बैठक हुई थी, तब आकाश और तेज प्रताप पोस्टर्स और बैनर्स में छाए हुए थे. इस पोस्टर में तेजस्वी यादव तक को जगह नहीं मिली थी. हालांकि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आकाश यादव को हटाकर गगन कुमार को छात्र आरजेडी का अध्यक्ष बना दिया था. छात्र राजद की कमान हाथ से छीने जाने के बाद तेजप्रताप यादव ने परिषद का गठन किया था. इसका चिह्न भी पैड पर जारी कर दिया था.
इस घटना के बाद से तेज प्रताप और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह में विवाद यहां तक बढ़ गया था कि तेज प्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि अगर जगदानंद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो मैं पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होऊंगा. उन्होंने छात्र आरजेडी के कार्यक्रम में जगदानंद सिंह को हिटलर भी बता दिया था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






