
कभी भी छत गिर सकती है... रांची के स्कूल के भी जर्जर हालात, डर की वजह से पढ़ाई नहीं कर पा रहे बच्चे
AajTak
झारखंड के कुछ स्कूल भवन अपनी बदहाली को खुद ही चीख चीख कर बयान कर रहे हैं. टूटी खिड़कियां, दीवार से निकले छड़, हर दूसरे दिन गिरने वाले मलबे, दीवारों पर सीलन और दीवारों पर नजर आ रहे मौजूद क्रैक अपनी स्थिति की गवाही खुद ब खुद देते हैं. जो बच्चे मलबा गिरते हुए देख चुके हैं, वे अब डरे और सहमे हुए हैं.
राजस्थान के झालावाड़ में एक स्कूल ढहने से कई बच्चों की मौत हो गई और कई छात्र घायल बताए जा रहे हैं. स्कूल की छत जर्जर हालत में थी, कई दिनों में बारिश का पानी भी छत से टपक रहा था. अगर सही समय पर ध्यान दिया होता और आज मासूम बच्चे सरकार की खामियों का शिकार नहीं होते. यह हाल राजस्थान का ही नहीं बल्कि झारखंड का भी है. यहां के भी कई सरकारी स्कूल पर इस कगार पर हैं कि कभी भी उनकी छत गिर सकती है.
झारखंड में स्कूलों की हालत कितनी बेकार है इस गंभीरता का अंदाजा NH -33 यानी रांची पटना रोड पर स्थित सरकारी उर्दू मिडिल स्कूल की जर्जर स्थिति को देखते लगाया जा सकता है. इस स्कूल में 321 ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं. भवन के हालात बेहद जर्जर हैं. स्कूल की लोकेशन ऐसी जगह है जहां से अधिकारियों और नेताओं का आना जाना लगा रहता है. हालांकि न तो सरकार ने तमाम कोशिशों के बाद इसका संज्ञान लिया है और न ही अधिकारियों ने. आवेदन और SOS लगातार भेजे जा रहे हैं.
स्कूल में पढ़ने में डरते हैं बच्चे
भवन अपनी बदहाली को खुद ही चीख चीख कर बयान कर रहा है. टूटी खिड़कियां, दीवार से निकले छड़, हर दूसरे दिन गिरने वाले मलबे, दीवारों पर सीलन और दीवारों पर मौजूद क्रैक अपनी स्थिति की गवाही खुद ब खुद देते हैं. पढ़ने वाले बच्चे जो गवाह रहे है मलबे के गिरने का वो भयभीत हैं. उन्होंने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति कैसी होती है जब वो साइंस या फिर मैथ्स पढ़ रहे होते हैं. जब दिमाग और दिल पढ़ाई में नहीं लगेगा तो आखिर चैप्टर क्या समझ में आएगा, इसका अंदाजा भी लगाया जा सकता है.
सरकार को कई बाद स्कूल के हालत के बारे में अवगत कराया जा चुका है
स्कूल के शिक्षक कहते हैं कि तमाम बाते पत्र के माध्यम से सरकार को लिखा गया है. लगातार उनके संज्ञान में लाया गया है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला. लिहाजा बच्चे भय के माहौल में पढ़ने को मजबूर हैं. ऐसे ही कुछ हालाक झारखंड के ओरमांझी के मायापुर में स्थित एक और स्कूल के हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











