
कभी दुबई में इंजीनियर था ये 'भिखारी', पुराने दिन याद करके रोया... देखें वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर सिर्फ चकाचौंध, ग्लेमरस और फेक नकली दुनिया दिखाते हुए ही वीडियो नहीं होते. कई वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो झकझोर कर रख देते हैं. जो जीवन का असली स्याह चेहरा भी दिखा देते हैं. कुछ ऐसे ही वीडियो वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर सिर्फ चकाचौंध, ग्लेमरस और फेक नकली दुनिया दिखाते हुए ही वीडियो नहीं होते. कई वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो झकझोर कर रख देते हैं. जो जीवन का असली स्याह चेहरा भी दिखा देते हैं. कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में एक शख्स, जिसका दावा है कि वो कभी दुबई में इंजीनियर था, अब सड़कों पर कचरा बीनकर गुजारा कर रहा है. उसकी दिल छू लेने वाली कहानी ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है. हालांकि साफ नहीं कि ये शख्स सच बोल रहा है कि नहीं, लेकिन वायरल वीडियो में लोग इसकी कहानी को सच ही मान रहे हैं.
यह वीडियो सोशल वर्कर और इंफ्लूएंसर जिगर रावल ने रिकॉर्ड किया है. वीडियो में ये शख्स कहता हैं-मैं इंजीनियर हूं. खाना-वाना है तो दो यार, मैंने खाना नहीं खाया...काम मिलता नहीं है. अब, इंजीनियर हूं और एक जमाना था, दुबई जाकर आया था.
देखें वीडियो
यह शख्स अपनी ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव को याद करते हुए बताता है कि कैसे उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया और उसकी जिंदगी बदल गई. उसकी आंखों में आंसू थे जब उसने कहा-मैंने सोचा कि विदेश जाकर कमाऊंगा और अपनी बीवी-बच्चों के लिए कुछ करूंगा, लेकिन यहां कुछ और ही हो गया. वो किसी और के साथ चली गई, बच्चे भी साथ ले गईं.
अब, वह बुजुर्ग व्यक्ति सड़कों पर घूमकर कचरा इकट्ठा करता है और उसे कबाड़ीवालों को बेचकर थोड़ा-बहुत पैसा कमाने की कोशिश करता है. वह बताता है कि कैसे उसने सब कुछ खो दिया.अपनी नौकरी, परिवार, और आर्थिक स्थिरता.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











