
कभी थी लाखों की सैलरी, अब कर रहे हैं फूड डिलीवरी, Zomato डिलीवरी एजेंट की कहानी हुई वायरल
AajTak
इंसान का समय एक जैसा नहीं रहता. कभी वह अर्श पर होता है, तो कभी फर्श पर, लेकिन जिंदगी जीने का सही तरीका यही है कि हर परिस्थिति को स्वीकार कर, संघर्ष जारी रखा जाए. सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक कहानी वायरल हो रही है. ये कहानी है पुणे के एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट की.
इंसान का समय एक जैसा नहीं रहता. कभी वह अर्श पर होता है, तो कभी फर्श पर, लेकिन जिंदगी जीने का सही तरीका यही है कि हर परिस्थिति को स्वीकार कर, संघर्ष जारी रखा जाए. सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक कहानी वायरल हो रही है. ये कहानी है पुणे के एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट की.
एक लिंक्डइन पोस्ट में पुणे निवासी श्रीपाल गांधी ने इस डिलीवरी एजेंट की कहानी शेयर की, जिसने जीवन की सबसे कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा. गांधी ने बताया कि उन्होंने एक दिन जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी के समय कुछ आइटम्स गायब थे. यह गलती जोमैटो की नहीं, बल्कि उस रेस्टोरेंट की थी, जहां से ऑर्डर किया गया था.गांधी ने डिलीवरी एजेंट से कहा कि यदि वह दोबारा जाकर बचे हुए आइटम्स ला दे, तो उसे ₹20 अतिरिक्त दिए जाएंगे.
लेकिन डिलीवरी एजेंट की ईमानदारी ने सबको चौंका दिया. वह न केवल दोबारा गया और बचे हुए आइटम्स लेकर आया, बल्कि उसने पैसे लेने से भी साफ इनकार कर दिया. उसने कहा कि मैं अपने काम पर गर्व करता हूं और जोमैटो की बदनामी नहीं होने दूंगा.
मुझे जिंदगी का सबक मिला
गांधी ने लिखा कि उसने सिर्फ मेरा खाना नहीं, जिंदगी का एक अहम सबक भी दिया. उन्होंने बताया कि यह डिलीवरी एजेंट शारीरिक रूप से अक्षम है. एक सड़क हादसे में उसके शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था.
हादसे से पहले वह शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप में कंस्ट्रक्शन सुपरवाइज़र के तौर पर कार्यरत था और ₹1.25 लाख महीने की सैलरी पाता था, लेकिन हादसे ने उसकी नौकरी, चलने की क्षमता और एक समय के लिए उम्मीद सब छीन लिया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











