
कभी 'गोल्डन बॉय' थे, अब फूटी आंख नहीं सुहाते... पाकिस्तान आर्मी ने इमरान खान को क्यों किया आउट?
AajTak
पाकिस्तान में इमरान खान के बिना आम चुनाव होने जा रहे हैं. इमरान खान जेल में हैं और उनपर चुनाव लड़ने पर भी रोक लगी है. पाकिस्तान में 8 फरवरी को वोटिंग होनी है. ऐसे में जानते हैं कि कभी सेना की नजरों में इमरान खान 'गोल्डन बॉय' थे, लेकिन अब वो फूटी आंख भी नहीं सुहाते.
पाकिस्तान में दो दिन बाद चुनाव होने हैं. वैसे तो ये चुनाव पिछले साल नवंबर में ही हो जाने चाहिए थे, लेकिन फंड की कमी के कारण चुनाव आयोग ने इनकी तारीख आगे बढ़ा दी थी.
इस बार पाकिस्तान के चुनाव कुछ खास हैं. साल 2018 में जब पाकिस्तान में चुनाव हुए थे, तब नवाज शरीफ नहीं थे. और 2024 में जब चुनाव हो रहे हैं तो इमरान खान नहीं हैं. इमरान खान जेल में बंद हैं. कई मामलों में उन्हें सजा भी मिल चुकी है. उनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई है.
पिछले चुनाव में इमरान खान पांच सीटों से खड़े हुए थे. और सभी पर जीत भी गए थे. पाकिस्तान के इतिहास में ये पहली बार था जब कोई नेता पांच सीटों से खड़ा हुआ और पांचों जगह जीत गया.
ये वो दौर था जब इमरान खान की लोकप्रियता सबसे ज्यादा थी. लेकिन इस वक्त इमरान खान जेल में हैं. उनका पूरा चुनाव प्रचार सोशल मीडिया पर चल रहा है. उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार मैदान में तो हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की जीत तय है. नवाज शरीफ का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है.
हालांकि, पाकिस्तान में अभी जैसे सियासी हालात हैं, ठीक उसी तरह के 2018 के वक्त भी थे. उस समय भी पीएमएल-एन के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा था. नवाज शरीफ को जेल की सजा सुनाई गई थी. इस बार भी यही हो रहा है. पीटीआई के नेता गिरफ्तार हो रहे हैं. इमरान खान को भी जेल की सजा सुनाई जा रही है.
जानकार इन सबके पीछे वहां की सेना का हाथ मानते हैं. क्योंकि ये जगजाहिर है कि पाकिस्तान में सत्ता की चाबी सेना के हाथ से मिलती है. यही सेना थी, जिसने इमरान खान को सत्ता तक पहुंचने में मदद की थी. और अब यही सेना है जिसने इमरान खान को 'आउट' कर दिया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









