
कभी 'गधों' के लिए दीवानगी, तो कभी 'बंदरों' पर मोहब्बत... चीन की इन चालों के बारे में सोच भी नहीं सकते आप
AajTak
चीन अभी तक केवल पाकिस्तान से गधे लेने के लिए जाना जाता था, लेकिन अब वो श्रीलंका से बंदर लेने के चलते चर्चा में है. इन बंदरों का वो क्या करेगा, इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
'पाकिस्तान और गधे...' एक वक्त पर चीन बार-बार ये शब्द बड़बड़ा रहा था. मगर अब उसने 'बंदर और श्रीलंका...' बड़बड़ाना शुरू कर दिया है. जासूसी, चालबाजी, धोखा, फरेब, घुसपैठ... इस मामले में चीन किस हद तक गिर सकता है, ये पूरी दुनिया जानती है. कोरोना महामारी के वक्त तो इंसानियत के मामले में भी चीन जमीन के नीचे गढ़ने तक गिर चुका था. मगर अब वो जानवरों का इस्तेमाल कर अपने तमाम मंसूबे पूरे करने की फिराक में है.
माजरा ये है कि चीन ने श्रीलंका से एक लाख बंदरों की मांग की है. उसने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि वह इन्हें देश के 1000 अलग-अलग चिड़ियाघरों में रखेगा. उसने अपनी इस मांग को पूरा कराने के लिए श्रीलंका के साथ तीन दौर की बातचीत पूरी कर ली है. श्रीलंका भी पूरी तरह रेडी दिख रहा है. चीन को जो बंदर दिए जाएंगे, वो विशेष टॉक मकाक प्रजाति के बंदर हैं. ऐसा माना जाता है कि यह केवल श्रीलंका में ही पाए जाते हैं.
चीन कितना पैसा लुटाने को तैयार?
चीन बंदरों पर खूब पैसा लुटाने को तैयार है. श्रीलंका के कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा ने बताया कि एक बंदर को पकड़ने में करीब 5 हजार श्रीलंकाई रुपये खर्च होते हैं. वहीं चीन प्रत्येक बंदर पर 30-50 हजार श्रीलंकाई रुपये खर्च करने को तैयार है. ये पैसा बंदरों को पकड़ने, उनकी जांच करने, उन्हें पिंजड़ों में रखने और फिर चीन लेकर जाने में खर्च होगा.
सरकार क्या तर्क दे रही है?
श्रीलंका की सरकार ने चीन को बंदर दिए जाने के मामले में विस्तार से बातचीत पूरी कर ली है. इससे जुड़ी बैठक में कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए. बैठक में सूचना दी गई कि देश में बंदरों की आबादी 30 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










