
कभी अंडरवियर, कभी जूते के सोल में मिला... जानें- आतंकियों का फेवरेट क्यों है पेजर ब्लास्ट में इस्तेमाल PETN
AajTak
लेबनान और सीरिया में मंगलवार को जोरदार धमाके हुए. ये धमाके उन पेजर्स में किए गए, जिनका इस्तेमाल हिज्बुल्लाह के लड़ाके कर रहे थे. इन धमाकों में 9 की मौत हो गई है. 4 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस धमाके में PETN नाम के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था.
एक के बाद एक हजारों धमाकों से लेबनान दहल गया. ये धमाके पेजर में हुए. इन पेजर से हिज्बुल्लाह के लड़ाके बातचीत करते थे. इन धमाकों के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.
दरअसल, पिछले साल 7 अक्टूबर को हुए अटैक के बाद से ही इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जबरदस्त तनाव है. हिज्बुल्लाह लेबनान में एक्टिव है और इजरायल इसे आतंकी संगठन मानता है. इजरायल का दावा है कि ईरान, हिज्बुल्लाह का समर्थन करता है.
मंगलवार को हुए इन धमाकों को लेकर सामने आया है कि पहले पेजर पर एक मैसेज आया, जिससे बीप की आवाज हुई और चंद सेकंड में ही विस्फोट हो गया. ये पेजर किसी के हाथ में था, किसी के जेब में तो कोई इससे बात कर रहा था. सामने आया है कि पेजर की बैटरी के बगल में विस्फोटक रखा गया था. बैटरी का तापमान बढ़ाकर विस्फोट किया गया.
इन पेजर में धमाकों के लिए जिस विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया, उसे PETN यानी पेंटा एरिथ्रिटॉल टेट्रा नाइट्रेट कहा जाता है. ये एक तरह का प्लास्टिक बम है. इसे डिटेक्ट करना काफी मुश्किल होता है. बताया जा रहा है कि इन पेजर में 20 ग्राम PETN का इस्तेमाल किया गया था.
कैसे हुआ ये सब?
हिज्बुल्लाह ने कुछ महीनों पहले ही इन पेजर्स को खरीदा था. हिज्बुल्लाह के लड़ाके पेजर का इस्तेमाल इसलिए करते थे, क्योंकि इन्हें ट्रेस कर पाना मुश्किल होता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









